फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन लगा स्कूटी ड्राइव कर रही थी ये लड़की, हाल देख चीख उठे मां-बाप

Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मोगा में सड़क हादसे में मारी गई लेडी टीचर
हेडफोन लगाकर स्कूटी ड्राइव कर ही थी ये लड़की, लेकिन इसके साथ हो गया वो दर्दनाक हादसा कि मां-बाप की चीखें निकल गईं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
मोगा में सड़क हादसे में मारी गई लेडी टीचर
घटना पंजाब के मोगा की है। मृतक महिला सरकारी स्कूल में टीचर थी। उसे बस का हॉर्न सुनाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गई। बस उसे करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। लोगों ने युवती को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
मोगा में सड़क हादसे में मारी गई लेडी टीचर
एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की 30 वर्षीय गुरप्रीत कौर रिटायर्ड टीचर दर्शन सिंह की बेटी थी। वह करीब डेढ़ साल से गांव रोडे में वोकेशनल टीचर के तौर सरकारी कन्या स्कूल मे नौकरी करती थी। रोजाना वह निहाल सिंह वाला से बस पर बाघापुराना आती थी। वहां से वह एक्टिवा लेकर गांव में जाती थी। शनिवार सुबह भी रोजाना की तरह उसकी बेटी बस से बाघापुराना पहुंची थी।

4 of 5
मोगा में सड़क हादसे में मारी गई लेडी टीचर
कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह किसी के घर ए​क्टिवा खड़ी करती थी। बाघापुराना पहुंचने के बाद उसने एक्टिवा उठाया और गांव रोडे के लिए निकली। जैसे ही मोगा कोटकपूरा रोड पर बाघापुराना में ही एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवाने के लिए टर्न किया। इस बीच कोटकपूरा से मोगा की ओर रही तेज रफ्तार निजी कंपनी की सिंडीकेट बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोगा में सड़क हादसे में मारी गई लेडी टीचर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज रफ्तार बस गुरप्रीत को स्कूटी समेत सौ मीटर तक घसीटती ले गई। यह देखकर लोगों ने शोर मचाया, तब जाकर ड्राइवर ने बस रोकी। इसके बाद लोग घायल गुरप्रीत को उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें