फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेने से पहले दूल्हे पर टूटा कहर, पहुंच गया हवालात

Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
marriage logo
7 फेरे लेने से पहले दूल्हे पर कहर टूट गया। उसने हरकत ही ऐसी की थी कि इतना खौफनाक अंजाम निकलेगा, वो सोचा नही होगा।
विज्ञापन

2 of 6
हिन्दू शादी
घटना हरियाणा के पानीपत की है। घर में रिश्तेदार पहुंच चुके थे। शादी की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले पुलिस पहुंची और होने वाले दूल्हे को उठाकर ले गई।
विज्ञापन

3 of 6
Demo Pic - फोटो : google
दरअसल, युवक आशुतोष पर दुष्कर्म का आरोप है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

4 of 6
demo pic
डाडोला गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जींद जिले के एक गांव में हुई थी। उसकी चचेरी बहन ग्वालड़ा गांव में शादीशुदा है, इसलिए उसी गांव के आशुतोष का उसके घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान उसके व आशुतोष के बीच संबंध बन गए।
विज्ञापन

5 of 6
marriage
आशुतोष के लिए महिला ने ससुराल छोड़ दिया और पानीपत के हरीनगर में उसके साथ ही रहने लगी। इस बीच आशुतोष के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। आशुतोष भी उस शादी के लिए तैयार हो गया, महिला को पता लगा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी
शुक्रवार को बारात जानी थी, इससे पहले ही महिला ने आशुतोष के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया और उसे मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान पुलिस ने आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें