फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ये डॉक्टर बताती थी लड़की है या लड़की, पकड़ी गई तो हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगी

Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
देखिए इस महिला को, ये डॉक्टर है। ये बताती थी कि गर्भ में लड़की है या लड़का, लेकिन अब रंगे हाथों पकड़ी गई तो इस तरह से गिड़गिड़ाने लगी।
विज्ञापन

2 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं को झांसे में ले प्रसव पूर्व लिंग जांच के नाम पर नरेला में सामान्य अल्ट्रासाउंड कराकर नकदी ठगने के मामले का खुलासा किया है। सोनीपत पीएनडीटी की टीम ने नरेला स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को पकड़वाया है। नरेला पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
पीएनडीटी (प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि उन्हें नरेला में एक महिला चिकित्सक द्वारा लिंग जांच का गोरखधंधा चलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर उनके नेतृत्व में टीम ने एक गर्भवती महिला को नरेला भेजा। डॉ. कोमल ने महिला से भ्रूण जांच के नाम पर 33 हजार रुपए की मांग की। कर कराकर 30 हजार रुपए में सौदा तय हो गया।

 

4 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
महिला ने उसे 30 हजार रुपए दिए तो डॉ. कोमल उसे लेकर एक अस्पताल में पहुंची। वहां महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड करवाकर बाहर आने के बाद डॉ. कोमल ले महिला को भ्रूण में लड़की होने की बात कही। यह सुनते ही टीम ने पुलिस के साथ मिलकर वहां छापा मार दिया। साथ ही डॉ. कोमल को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
सोनीपत पीएनडीटी (प्रसव पूर्व निदान तकनीक) टीम को सूचना मिली थी कि नरेला में एक महिला चिकित्सक लिंग जांच कर रही है। वह इसके एवज में लोगों से पैसे ठगती है, जिस पर पीएनडीटी अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इसमें एक डिकोय (टीम द्वारा तैयार की गर्भवती महिला) को नरेला भेजा गया। डिकोय ने नरेला में डॉ. कोमल से संपर्क किया। वह घर में ही चिकित्सालय चलाती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
डॉ. कोमल ने डिकोय से भ्रूण जांच के नाम पर 33 हजार रुपये की मांग की। 30 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शनिवार को डिकोय को डॉ. कोमल के पास भेजा गया। जब डिकोय ने उसे 30 हजार रुपये दिए तो डॉ. कोमल उसे लेकर एक अन्य अस्पताल में पहुंची। वहां महिला का सामान्य अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड कराकर बाहर आने के बाद डॉ. कोमल ने डिकोय को भ्रूण में लड़की होने की बात कही।

 
विज्ञापन

7 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
इस पर डॉ. आदर्श और नरेला के पीएनडीटी अधिकारी अभिजीत की टीम ने नरेला पुलिस के साथ मिलकर डॉ. कोमल को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पीएनडीटी द्वारा दिए गए 28 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
लिंग जांच करती पकड़ी गई महिला
स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि महिला चिकित्सक लिंग जांच करा रही है। उस पर कार्रवाई की तो गई मामला लिंग जांच के नाम पर ठगी का निकला। उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।
- डॉ. आदर्श शर्मा, पीएनडीटी अधिकारी, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें