फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इन दरिंदों को, जिन्होंने सो रहे युवक की हत्या कर लूटे 40 लाख के गहने

Sun, 17 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इन दरिंदों को देखिए। इन्हें पैसे की इतनी भूख थी कि ज्वैलरी शॉप में सो रहे मालिक के बेटे को भी नहीं बख्शा। उसे बेरहमी से कत्ल करके 40 लाख के गहने लूट ले गए थे।
विज्ञापन

2 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इन दरिंदों ने पंचकूला में काली माता मंदिर के पास बनी ज्वैलरी शॉप में सो रहे दुकान मालिक जगदीश वर्मा के बेटे शुभांशु की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इकबाल अहमद और मोहम्मद आबिद निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियो को पंचकूला पुलिस की सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीम ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों से कई बड़ी वारदातों के खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने 4 व 5 जुलाई की देररात करीब एक बजे शुभांशु के सिर में 11 बार रॉड से हमला किया। इन आरोपियों को सीआईए-1 और सीआईए 2 की अलग-अलग टीमों ने अंबाला कैंट से धर दबोचा। पुलिस को अब तक इनके कब्जे से लूट का सामान बरामद नहीं हुआ। लूट के सामान की तलाश में पुलिस इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापामारी कर रही है।

4 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला डीसीपी अनिल धवन ने कहा कि आरोपियों की पहचान नंदनगरी दिल्ली के रहने वाले इकबाल अहमद (30) तथा अकबरी मस्जिद पुराना मुस्तफाबाद के रहने वाले मोहम्मद आबिद (50) के रूप में की गई है। इन दोनों को वीरवार देर रात अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया गया। ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर इकबाल की थी और आबिद ने शुभांशु के सिर पर वार किए थे।
विज्ञापन

5 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सीआईए-2 के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने दो दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तार किए गए गिरोह के तीसरे आरोपी इनोवा के ड्राइवर जगदीश की निशानदेही पर अंबाला कैंट में ट्रैप लगाकर इन दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी एक अन्य वारदात करने के लिए दिल्ली से अंबाला आए थे। शुभांशु हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने कालका में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी वारदात स्थल के इर्द-गिर्द नजर आई।
विज्ञापन

6 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नंबर की इस इनोवा के बारे में छानबीन करने के लिए दिल्ली एक टीम रवाना की गई थी। वहां गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से सामने आया कि इनोवा 4 बार बिक चुकी थी और इन दिनों जगदीश इसका मालिक है। पुलिस जगदीश तक एक फाइनेंसर के जरिए पहुंची। फाइनेंसर ने ही इस गाड़ी को जगदीश को बेचा था। पुलिस ने फाइनेंसर की निशानदेही पर सुंदरपुरी इलाके में जांच करते हुए बुधवार सुबह पुलिस जगदीश को काबू कर पाई।
विज्ञापन

7 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अनिल धवन ने बताया कि आरोपियों को गिर तार किए जाने पर फिलहाल उनसे लूटे गए जेवर बरामद नहीं हुए हैं। गौरतलब है कि हत्यारोपी दुकान से करीब 14 किलो चांदी व 600 ग्राम सोने के जेवर लूट कर फरार हुए थे। उन्होंने बताया कि वारदात की रात आबिद ने ही सेफ की चैस्ट गैस कटर से काटी थी और उसमें रखे जेवर चोरी किए थे जबकि इस दौरान आरोपी इकबाल शुभांशु का गला दबाए हुए था।
विज्ञापन

8 of 8
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खुलासे के अनुसार आबिद ही गिरोह का मास्टर माइंड है। जांच में ये भी सामने आया कि उन पर दिल्ली, लुधियाना, करनाल समेत कई अन्य जगहों पर लूटपाट और अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से खुलासे में पता चला है कि जगदीश और दोनो आरोपी दो और तीन जुलाई की देररात दिल्ली से कालका आए पर बारिश ज्यादा होने के कारण लौट गए। वह दुकान की रेकी कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें