चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में 7 युवकों ने बुधवार को बीच बाजार एक युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला था। मर्डर की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। काबू आरोपियों ने बड़े खुलासे किए हैं। तस्वीरों से जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
आठवें आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया
2 of 5
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
विकास मर्डर केस के आठवें आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। मृतक के परिजन इसी नाबालिग को मर्डर का मुख्य आरोपी बता रहे थे और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों कुलदीप, विकास और विशाल को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़के का मेडिकल करवाकर उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया
3 of 5
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह विकास की हत्या के आरोप में एक और नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़के का मेडिकल करवाकर उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विकास की हत्या के पीछे इन दोनों का भी हाथ है
4 of 5
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
वहीं इससे पहले मृतक के परिजन डीएसपी रामगोपाल से मिले थे और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। साथ ही परिजनों ने डीएसपी से मिलकर कॉलोनी के रोहित और राठी को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास की हत्या के पीछे इन दोनों का भी हाथ है।
इन्होंने ही उन लड़कों को हमले के लिए भड़काया था। यही लोग इलाके में अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते हैं। पुलिस भी इन पर हाथ डालने से डरती है। इस मामले में आठ आरोपियों को काबू किया जा चुका है, जिनमें से पांच नाबालिग हैं।