फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से काट डाली पत्नी, खिड़की तोड़ जला दी लाश

Fri, 02 Jun 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
yamunanagr murder
बच्चों के सामने पत्नी की ऐसी बेरहमी से हत्या की कहानी शायद पहले कहीं सुनी नहीं होगी।  पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
yamunanagr murder
दिल दहला देने वाली ये वारदात हरियाणा के यमुनानगर की है। यमुनानगर के गांव सारन में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के पहले तो कुल्हाड़ी से टुक्डे कर दिए और बाद में उसे घर में ही कपड़े व खिड़कियां तोड़कर जला दिया। वह अपने दो बच्चो और मां को भी मारकर इसी चिता में जलाना चाह रहा था, लेकिन गांव के लोगों की आवाज सुनकर वो भाग निकला। 
विज्ञापन

3 of 6
yamunanagr murder
यमुनानगर के कस्बा थाना छप्पर पुलिस के मुताबिक गांव सारन निवासी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार अलस्सुबह अपने दो बच्चों और बूढ़ी मां को घर से बाहर निकालने के बाद अपनी पत्नी को जगाकर पहले तो जमकर पिटाई की और बाद में उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी ने अपनी पत्नी त्रिलोचन कौर के कपड़ों को फाड़कर उसी को शव पर डाल दिया और घर की खिड़कियों को तोड़कर शव पर फेंक उसे आग के हवाले कर दिया।
 

4 of 6
yamunanagr murder
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस खौफनाक मंजर कसे आरोपी के बेटा-बेटी और मां देख रहे थे। जैसे ही आरोपी भूपेंद्र सिंह की नजर इन पर पड़ी तो वह इन्हें भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह इनका पीछा नहीं कर पाया और वो तीनों पड़ोसियों के घर में छिप गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
yamunanagr murder
ग्रामीण महिला करतार कौर के अलावा आरोपी की मां गुरबचन कौर व बेटे जगबीर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र सिंह अपने दोनों बच्चों व मां को भी खत्म करना चाहता था, जिसके वह सड़क पर कुल्हाड़ी लेकर इनकी तलाश करता रहा। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी कुल्हाड़ी को दिखाते हुए वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yamunanagr murder
वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आरोपी ने लाश को ही खुर्द-बुर्द नहीं करने की कोशिश की, बल्कि घर में पड़ी सभी फोटोज को भी आग के हवाले कर दिया। मासूम बच्चे अपने पिता की दहशत की कहानी को बयां करते हुए सहम रहे थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था, जिसकी वजह से अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें