झूठी आन के लिए मां-बाप और भाई कसाई बन गए। बाप-बेटे दोनों मिल कर बेटी का गला घोंट रहे थे तो मां घर के दूसरे कोने में बैठ कर रो रही थी।
विज्ञापन
2 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
झूठी आन के लिए मां-बाप और भाई कसाई बन गए। तीनों ने मिलकर अंतर जातीय विवाह करने वाली सीमा को गला घोंटकर मार डाला। इसका खुलासा सीमा की मां अंग्रेजो ने पुलिस पूछताछ में किया है। अंग्रेजो ने पुलिस को बताया कि पहले उसके पति खुशीराम ने चुन्नी से सीमा का गला दबाया। उसने और उसके बेटे ने सीमा के पैर पकड़े।
विज्ञापन
3 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
जब सीमा की आवाज घर से बाहर जाने लगी तो भाई ने उसके पेट पर पैर रखकर मुंह दबोच लिया। कुछ ही देर में सीमा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने खुशीराम और अंग्रेजो को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने अंग्रेजो को जेल और खुशीराम को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
4 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
विवाह का पता चलते ही रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में खुशीराम ने बताया कि उन्हें सीमा के विवाह के बारे में मालूम नहीं था। बुधवार शाम करीब चार बजे जब प्रदीप के घर वाले रिश्ता लेकर घर पहुंचे तो मामले का पता चला। प्रदीप के माता-पिता अपने साथ मैरिज सर्टिफिकेट भी लेकर आए थे। उस समय तो खुशीराम ने शादी के लिए हामी भर ली, लेकिन अंदर ही अंदर सीमा की हत्या की साजिश भी रचने लगा।
विज्ञापन
5 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
बाद में इसमें बेटे और पत्नी को भी शामिल कर लिया। तीनों ने रात आठ बजे सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें कि सीमा और प्रदीप ने रोहतक के आर्य समाज मंदिर में 21 दिसंबर को शादी की थी। जिस मां ने बेटी की हत्या में पति और बेटे का साथ दिया है उसे अब पछतावा हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
बेटी का दम निकल रहा था, मां कोने में रो रही थी...
पुलिस पूछताछ में अंग्रेजों ने बताया है कि उसके पति ने सीमा के पैर पकड़ने को कहा था। इस पर उसने पैर पकड़ लिए। लेकिन जब सीमा का दम निकलने लगा तो उसका पैर छोड़कर कोने में चली गई। वहीं देर तक रोती रही।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
चौथा कौन था घर में...
सीमा की हत्या मामले में उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने सीमा के मां, बाप और भाई के अलावा एक और आदमी के शामिल होने की आशंका जताई है। प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि वारदात के समय सीमा के बाप, मां और भाई के साथ घर में एक और आदमी था। जोकि हत्या के बाद रात को ही चला गया। परिजनों का कहना है कि यह व्यक्ति आरोपियों का रिश्तेदार है। जो कलानौर में रहता है। पुलिस जल्द ही खुशीराम के इस रिश्तेदार को उठाकर पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि खुशीराम के फरार बेटे का ठिकाना भी इसी को मालूम है।
सीमा के शव के अवशेष को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, ताकि चालान रिपोर्ट में डीएनए रिपोर्ट को शामिल किया जा सके। लड़की की हत्या के आरोपी भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।
- इंस्पेक्टर नवीन, शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी