एक युवक ने फेसबुक पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शनिवार को उसे बीच सड़क गोलियों से छलनी कर दिया गया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या
घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव पुल के नजदीक दुर्गा माता मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने शनिवार देर शाम हिंदू तख्त के जिला प्रचारक 32 वर्षीय अमित शर्मा को गोलियों से भून दिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि अमित के सिर और कमर में दो गोलियां लगी।
विज्ञापन
3 of 5
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या
इस घटना से हिंदू समाज में रोष है, वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई है। भगवान चौक निवासी अमित शर्मा (32) का सिलाई मशीन का कारोबार है। उसका पांच साल का बेटा भी है। वह दोराहा में निजी काम से गया था। वापसी में वह अपने दोस्त चंद्र कालरा से मिलने गया। जब वह अपनी कार से नीचे उतरा तो बुलेट पर सवार दो युवकों ने उस पर चार गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए।
4 of 5
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग सिविल अस्पताल में जमा हो गए और उनमें जबरदस्त रोष था, इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।अमित शर्मा के मर्डर के बाद पंजाब पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। श्री हिंदू तख्त संस्था के पब्लिसिटी मैनेजर रोहित साहनी ने कहा कि अमित ने शुक्रवार को फेसबुक पर धर्म से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से उसे खलिस्तानी समर्थकों ने फोन पर धमकियां मिल रही थीं।
वहीं डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि प्राथमिक जांच से ये आतंकी हमला लग रहा है। लुधियाना के अफसरों को जल्द इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। दूसरी तरफ इस बात की भी जांच की जा रही है कि पाकिस्तान आईएसआई और आतंकवादियों की मिलीभगत हो तो नहीं है। सभी संगठनों ने पुलिस से मिलकर निश्पक्ष जांच की मांग की है।