चंद्रग्रहण खत्म हो गया और उसके बाद एक परिवार की खुशियों को ऐसा 'ग्रहण' कि मातम छा गया। सब कुछ लुट गया, जिंदगी भी दाव पर लग गई थी।
विज्ञापन
2 of 6
करनाल घर में लूट
घटना हरियाणा के करनाल की है। वीरवार दोपहर तीन बदमाश घर में घुसकर करीब 30 तोले सोना लूट कर फरार हो गए। वारदात गन प्वाइंट पर सास अंग्रेजो, बहू सीमा चौधरी और 8 महीने की बच्ची को बंधक बनाकर अंजाम दी गई।
विज्ञापन
3 of 6
करनाल घर में लूट
वारदात की खबर मिलते ही सेक्टर-6 चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
4 of 6
करनाल घर में लूट
सेक्टर-7 स्थित ग्रीन बैल्ट के पास मकान नंबर 2184 में बलवान सिंह बुटाना ने बताया कि तीन हथियारबंद लुटेरे घर में घुसे और महिलाओं को बंधक बना लिया। एक बदमाश ने बच्ची को बंधक बनाकर अलमारी की चाबी मांगी।
विज्ञापन
5 of 6
करनाल घर में लूट
इसके बाद तीनों ने घर की अलमारियों टटोली और सभी गहने लेकर भाग गए। बलवान सिंह ने कहा कि गनीमत रह रही कि तीनों जिंदगियां सही सलामत हैं, लेकिन तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलवान सिंह ने बताया कि उनकी बहू सीमा चौधरी के परिवार में दो दिन बाद शादी समारोह है। इसीलिए दो दिन पहले ही लॉकर से गहने निकलवाए गए थे, लेकिन पता नहीं थी कि ऐसी घटना हो जाएगी।