हर रोज तिल तिल मरती हूं मैं, बस अब बर्दाश्त नहीं होता...। गर्भवती लड़की ने कलाई पर लिखकर अपने दिल का दर्द बयां किया और फंदे पर झूल गई।
विज्ञापन
2 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
इस तरह वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले एक लव मैरिज का दुखद अंत हो गया। मामला हरियाणा के पंचकूला का है। कालका में रेलवे कॉलोनी निवासी कौशल्या(32) ने सुसाइड कर ली। उसकी शादी को 27 महीने ही हुए थे और वह तीन महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन
3 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
फंदे पर झूलने से पहले कौशल्या ने अपनी बाईं कलाई पर पेन से सुसाइड नोट भी लिखा है कि मेरे एक गलत फैसले ने आज मुझे यहां पहुंचा दिया। काश मैंने अपने मां-बाप की मानी होती। काश मेरे पति ने मेरा साथ दिया होता। धन्यवाद प्रभु।
4 of 5
कालका में महिला ने फंदा लगाया
मृतका के पिता परमानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रमोद कुमार इलेक्ट्रिसिटी व प्लम्बर का काम करता है। नवंबर 2016 में उसकी और कौशल्या की लव मैरिज हुई थी। कौशल्या बद्दी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
पिता परमानंद ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रमोद की मां और उसकी बहन चारु कौशल्या को तंग करने लगे थे। परेशान आकर कौशल्या उनके पास आकर रहने लगी थी। करीब दो महीने पहले ही प्रमोद उसे समझा-बुझाकर कालका ले गया था। पिता के बयान पर मृतका की सास और उसकी ननद चारु के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।