एक शख्स के सिर पर ऐसा 'खून' सवार हुआ कि उसने पहले बुजुर्ग महिला को मारा और फिर उसके तीन पोते-पोती को। घर के अंदर का मंजर ऐसा था, देखकर सिहर गए सब।
विज्ञापन
2 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
हरियाणा के पंचकूला जिले के खटौली गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब सभी कमरे में सो रहे थे। मृतकों की पहचान राजबाला (75), दिवांशु (17), आयुश (12) और किशोरी ऐश्वर्या (18) के रूप में हुई है। हत्यारोपी ने चारों की कनपटी और मुंह पर दो-दो गोलियां मारी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मृतक महिला राजबाला के भाई सुरेशपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से 9 कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
4 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
हत्या की सूचना मिलते ही सीपी चारू बाली, डीसीपी अभिषेक जोरवाल समेत कई थानों की पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, परिवार को सांत्वना देने के लिए घटनास्थल पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। गांव वालों को हत्या की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब उनके घर पर करीब साढ़े छह बजे गांव का एक स्कूल मास्टर दूध लेने के लिए आया।
विज्ञापन
5 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह राजबाला के भाई सुरेशपाल को बुलाकर लाया जोकि घर से थोड़ी दूर बैठका में सोए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, जबकि स्टोर, जिसमें कुत्ते बंधा था उसका दरवाजा गली की तरफ वाला खुला था। इसके बाद वह घर के अंदर गए, लेकिन भीतर का मेन गेट बंद था। इस पर दरवाजा कूदकर वह घर के अंदर पहुंचे।
उन्होंने देखा कि उनकी बहन व बच्चों की लाश खून से लथपथ पड़ी हैं। ये घटना देखकर पड़ोसियों को सूचित किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए हैं। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।