फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मदीद ने सुनाई उस रात की असली कहानी, कैसे पार्टी करने निकले युवाओं को आई मौत

Tue, 23 Jan 2018 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Sonipat News
सीए बनने की खुशी में पार्टी करने निकले 5 दोस्तों के साथ उस रात क्या हुआ था, यह खुद चश्मदीद ने बयां किया। देखिए यकीं नहीं होगा...
विज्ञापन

2 of 8
Sonipat News
सोनीपत के रोहट के पास पुल से कार के नहर में गिरने का हादसा कितना भयानक होगा, यह घटना का चश्मदीद राकेश भारद्वाज खुद बयां कर रहे हैं। क्योंकि कार उनको ही ओवरटेक करके आगे निकली थी और उनकी ही आंखों के सामने पुल से उछलकर नहर में जा गिरी। हादसा देख राकेश खुद भी सहम गए। 
विज्ञापन

3 of 8
Sonipat News
जब एक युवक बाहर निकलकर मदद के लिए चिल्लाया तो राकेश ही उनकी मदद के लिए आगे बढ़े। राकेश ने सभी युवकों के परिजनों को फोन किया और राहगीरों को मदद के लिए रोका। राकेश खुद पूरी रात पुलिस व प्रशासन के साथ मदद में लगे रहे। रोहतक के भैंसरू गांव के रहने वाले राकेश भारद्वाज वर्तमान में पटेल नगर सोनीपत में रहते हैं। राकेश ने कार के ओवरटेक करके आगे जाने से लेकर नहर में गिरने की पूरी घटना को अमर उजाला से बयां किया। 

4 of 8
Sonipat News
राकेश ने बताया कि मैं शनिवार को किसी काम से झज्जर में गया था। वहां से शनिवार रात को सोनीपत आ रहा था। रात लगभग 11 बजे रोहट से आगे निकला तो उसी समय मेरी कार को युवकों की कार ने ओवरटेक किया। युवकों की होंडा इमेज कार लेफ्ट साइड की जगह राइट साइड वाले गलत पुल पर चढ़ गई। उसी समय सामने से ट्रक आ गया और ट्रक से बचने के लिए युवकों ने कार को और भी राइट साइड पर उतार लिया।
विज्ञापन

5 of 8
Sonipat News
जिससे पुल की दीवार से टकराकर कार काफी ऊपर उछल गई और नहर में जा गिरी। पानी का गुबार काफी ऊपर तक उठता हुआ दिखाई दिया। इस तरह का हादसा देख मुझे भी झटका लगा और मैं लगभग 50 मीटर पहले ही रुक गया। कार नहर में गिरने के दो मिनट बाद ही एक लड़का बाहर निकलकर आया, जिसके कपड़े भीगे हुए थे। वह बुरी तरह से सहमा हुआ था और वह सड़क पर चिल्लाने लगा कि मर गए, पांच थे, बचाओ-बचाओ।
विज्ञापन

6 of 8
Sonipat News
उसे देखकर ही मैं आगे बढ़ा और उससे पूरी बात पता चली। उसने नहर की ओर इशारा करके बताया कि कार डूब गई है। मैंने उससे नंबर लेकर तुरंत इनके घर पर परिजनों को फोन करके सबकुछ बताया। उसके बाद वहां मदद के लिए अन्य कारों को रोकना शुरू कर दिया तो एक कार रुकी अैर उसमें से राठधना के दो युवक निकले। वह दोनों तुरंत ही कपड़े उतारकर नहर में कूद गए, लेकिन  कार नहर में पलटी पड़ी थी जिसे दोनों युवक सीधी नहीं कर सके।
विज्ञापन

7 of 8
Sonipat News
उसी समय पुलिस की जिप्सी गश्त करते हुए पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने अधिकारियों व प्रशासशिनक अधिकारियों को बताया। वहां सबसे पहले एसएचओ सदर दलबीर दांगी पहुंचे, जिनके साथ मैं भी रोहट गांव में लोगों से मदद मांगने पहुंचा। वहां धानक बस्ती में गोताखोर मिले तो उनको लेकर तुरंत ही नहर पर पहुंच गए। वहां गोताखोर नहर में कूदकर युवकों को तलाशने में लग गए और एक युवक का शव निकाला गया। उसके बाद क्रेन मंगवाई गई और कार को नहर से बाहर निकाला गया। एसपी सतेंद्र कुमार ने खुद फोन करके गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। 
विज्ञापन

8 of 8
चश्मदीद
नहर के पास पानी की भाप से फॉग के कारण हुई परेशानी
राकेश भारद्वाज ने बताया कि जब क्रेन के सहारे नहर से कार को बाहर निकाला गया तो उसमें तीन युवक नहीं थे। कार के शीशे भी पुल की दीवार से टकराकर नहर में गिरने से टूट गए थे। जिससे यह लग रहा है कि वह तीनों पानी के तेज बहाव में टूटे शीशों के कारण बह गए। इस कारण ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नहर किनारे पटरी पर काफी आगे तक जाकर युवकों को देखा, लेकिन नहर के पानी की भाप से फॉग बननी शुरू हो गई और वहां दिखना भी काफी कम हो गया। इस तरह रात के समय युवकों को तलाशने में परेशानी भी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें