फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फीट की लाश को ढाई फीट के सूटकेस डालने का सच आया सामने, 20 दिन बाद ये हुआ खुलासा

Sat, 08 Apr 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
कार में अटैची में बंद मिला था एकम का शव
6 फीट साढ़े 3 इंच के एकम की लाश को दो बाय ढाई फीट के सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाने का सच सामने आ गया है। 20 दिन बाद इस मामले में सस्पेंस खत्म हुआ है।
विज्ञापन

2 of 8
घटना स्थल से मिली पिस्तौल से ही चली थी गोली
एकम सिंह ढिल्लों की हत्या में कौन सी पिस्तौल प्रयोग की गई। इसको लेकर बीस दिनों से चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म हो गया है। पुलिस को फोरेंसिक विभाग से मिली जानकारी से यह बात सामने आई है कि जो पिस्तौल घटना स्थल से बरामद हुई थी। उसे ही हत्या में प्रयोग किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
घटना स्थल से मिली पिस्तौल से ही चली थी गोली
जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का भी मानना है कि मौके से मिली पिस्तौल से ही गोली चली थी। उन्होंने बताया कि पिस्तौल से एक गोली चली थी। जबकि पिस्तौल के चैंबर में एक गोली शेष थी। जबकि ट्रिगर दबा हुआ था। उन्होंने कहा कि इससे पहले एकम के परिवार वालों ने पिस्तौल पर भी सवाल उठाए थे। इसके लिए उन्होंने फोरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट को इस संबंधी रिपोर्ट जल्दी उन्हें भेजने को कहा था। 

4 of 8
एकम मर्डर केस में फोरेंसिक रिपोर्ट आई सामने - फोटो : अमर उजाला
अभी तक जांच में यह बात सामने आ रही है कि सीरत अकेले ही घटना स्थल पर मौजूद थी। उसने अपने पति पर गोली चलाई थी, जिससे एकम की मौत हो गई थी। इसके बाद फंसने के डर से वह मौके से भाग गई थी। साथ ही बाद उसने मामले को उलझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

5 of 8
एकम मर्डर केस में फोरेंसिक रिपोर्ट आई सामने - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि उनके पास हत्याकांड से जुड़े कई अहम वीडियो है। जिससे उसकी सारी पोल खुल रही है। जिक्रयोग है कि 19 मार्च को एकम का शव बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट में अटैची से मिला था। इस संबंधी पुलिस को एक ऑटो वाले ने सूचित किया था। जबकि एकम की पत्नी मौके से फरार हो गए थी।
विज्ञापन

6 of 8
एसएचओ से मिले एकम के परिजन - फोटो : File Photo
एकम के पिता जसपाल सिंह का कहना है कि एसआईटी की ओर से उक्त मामले की जांच की जा रही है। उनका मानना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं। तब तक कहानी से पर्दा नहीं उठेगा। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि सीरत अकेले एकम की हत्या नहीं कर सकती है। यह एक पूरी तरह से प्लांड मर्डर था। इसमेें कई और लोग भी शामिल थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
एसएचओ से मिले एकम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मटौर थाने के एसएचओ बलजिंद सिंह पन्नू का कुछ समय पहले तबादला हो गया था। वह ही पहले इस मामले को देख रहे थे। वहीं, अब उनकी जगह पुष्पिंदर सिंह को लगाया गया है। शुक्रवार को एकम के भाई और पिता ने उनसे मुलाकात की है। साथ ही मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन

8 of 8
एकम मर्डर केस में फोरेंसिक रिपोर्ट आई सामने
जिला अदालत में एकम सिंह ढिल्लों की डेथ रिपोर्ट पेश की गई। साथ ही अदालत को बताया गया कि एकम सिंह ढिल्लों की मौत हो चुकी है। इस दौरान अदालत में करोड़ों रुपये के सिटरस स्कैम की सुनवाई चल रही थी। वहीं, मामले में अब मृतक की पत्नी सीरत को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अगली तारीख पर पेश करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें