फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को 10 रुपये थमा ले गया बच्ची को, शव मिला, कुत्तों ने नोच रखा था

Sun, 02 Oct 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
भाई को 10 रुपये थमा कर 6 साल की बच्ची को उठाकर ले गया था युवक। आज अर्धनग्न हालत में उसका शव मिला, जिसे कुत्तों ने नोच रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के पानीपत की है। गत रविवार को नई सब्जी मंडी के बाहर से बच्ची का अपहरण हुआ ​था, जिसका शव शुक्रवार को काला आम रोड पर मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच रखा था। लोगों ने देखा तो पुलिसा को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई ​भिजवा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि उन्होंने टीमें बनाकर पूरे शहर में सर्च अ​भियान चलाया था, लेकिन 5 दिन बाद बच्ची जिंदा नहीं, बल्कि मृत मिली। बच्ची से रेप की आंशका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बहुत जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया था और हरकतों से वह कोई परिचित ही लग रहा था।

4 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि बच्ची के पिता ने रविवार को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई ​थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह अपने दोनों बच्चों को लेकर सब्जी मंडी गया था। 8 साल के बेटे इरसाद और 6 साल की साबिया को रिक्शा में छोड़कर अंदर चल गया। जब वह लौटकर आया तो साबिया वहां पर नहीं थी। इरसाद से पूछा तो उसने बताया कि उसे एक अंकल गोलगप्पे खिलाने के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने बच्ची और उस आदमी को इधर उधर तलाशा, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। यहां तक कि पुलिस ने मंडी में लगे सभी सीसीटीवी खंगाल दिए। एक सीसीटीवी में चेक शर्ट पहने एक युवक नजर आया था, जो बच्ची को उंगली पकड़ ले जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें