फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: उद्योगपति की कोठी में आग, पत्नी जिंदा जलीं, बहुएं झुलसीं

Wed, 23 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala
चंडीगढ़ की लक्ष्मण फ्लोर मिल के मालिक की पंचकूला में स्थित कोठी में आग लगने से उनकी पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

तस्वीरें: उद्योगपति की कोठी में आग, पत्नी जिंदा जलीं, बहुएं झुलसीं

2 of 6
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala
घटना, पंचकूला में सेक्टर-12 स्थित कोठी नंबर 637 में बुधवार सुबह 10 बजे हुई। अमृतलाल गर्ग की पत्नी 55 वर्षीया पत्नी कमलेश गर्ग की जलने से मौत हो गई। उनका शव सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, एक बहु को नाजुक स्थिति में पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरी बहु की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: उद्योगपति की कोठी में आग, पत्नी जिंदा जलीं, बहुएं झुलसीं

3 of 6
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। इधर, डीसीपी अनिल धवन, थाना सेक्टर-5 प्रभारी ललित कुमार दलबल के साथ पहुंचे और सीन आफ क्राईम की टीम बुलाकर घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि उक्त कोठी चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में स्थित लक्ष्मण फ्लोर मिल के मालिक अमृतलाल गर्ग की है।

तस्वीरें: उद्योगपति की कोठी में आग, पत्नी जिंदा जलीं, बहुएं झुलसीं

4 of 6
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala
थाना प्रभारी के मुताबिक कोठी में अमृतलाल गर्ग, उनकी पत्नी कमलेश गर्ग के अलावा बड़ा बेटा सुमित, उसकी पत्नी मनजोत, सुमित की बेटी हीया, छोटा बेटा अजय और उसकी पत्नी नम्रता के अलावा घर में काम करने वाली युवती आरती सहित कुल आठ लोग रह रहे थे। अमृतलाल की दोनों पुत्र वधुएं रिश्ते में सगी बहनें हैं। जब आग लगी तो अमृतलाल गर्ग अपनी फैक्ट्री चले गए थे, जबकि दोनों बेटे अपनी कंपनी में।
विज्ञापन

तस्वीरें: उद्योगपति की कोठी में आग, पत्नी जिंदा जलीं, बहुएं झुलसीं

5 of 6
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala
अमृतलाल गर्ग के दोनों बेटे ढकौली में बिल्डर कंपनी चलाते हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे कोठी नंबर 555 में रहने वाले पड़ोसी के ड्राइवर नरेश ने सबसे पहले अमृतलाल गर्ग को फोन पर आगजनी की सूचना दी। सूचना मिलते ही अमृतलाल जब तक कोठी में पहुंचे, उनकी पत्नी कमलेश की मौत हो चुकी थी, जबकि बहुएं मनजोत और नम्रता झुलस गईं थीं। पोती हीया घर की कामवाली आरती के साथ कोठी के बाहर खेलने के कारण बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: उद्योगपति की कोठी में आग, पत्नी जिंदा जलीं, बहुएं झुलसीं

6 of 6
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala
पंचकूला सेक्टर 12 के कोठी नम्बर 637 में लगी आग के बाद मोके का मुआयना करने पहुंचे डीसीपी अनिल धवन, घरवालों व आस पास के लोगों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें