शादी के लिए धूमधाम से जा रहे बारात पर कुछ लोगों ने तलवारों सहित हमला कर दिया। दूल्हा भी बुरी तरह से जख्मी हो गया, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
Ludhiana Attack
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां मामूली टक्कर होने के बाद कार सवार चार युवकों ने डुगरी रोड पर बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीच बचाव करने आए दूल्हे को उसी के पास रखी कृपाण से हमला करे घायल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
Ludhiana Attack
जब बारातियों के साथ आए कैमरामैन ने सारी वारदात को कैद करना चाहा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। डुगरी रोड पर एक बार देर रात को पूरी तरह से भगदड़ मच गई। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
4 of 8
Ludhiana Attack
सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को पास में लगे पैट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हुई मिली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
5 of 8
Ludhiana Attack
पुलिस के अनुसार चांद नाम के युवक की शादी थी। सोमवार की देर रात को बारात डुगरी रोड से अंबेदकर नगर जा रही थी। इसी दौरान बारात के साथ जा रही महिलाओं के साथ आरोपियों की कार टकरा गई। इस पर महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
Ludhiana Attack
कहासुनी के दौरान आरोपी महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। जब कुछ लोगों ने बीच बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से बारात पर ही हमला बोल दिया और बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
7 of 8
Ludhiana Attack
जब दूल्हा चांद बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसी की कृपाण लेकर उसी पर हमला कर दिया। इस पर वह मंडप पर पहुंचने की बजाए अस्पताल पहुंच गया। जब दूल्हे के दोस्तों ने साथ आए कैमरामैन को वीडियो बनाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया।
यह सारी वारदात पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें साफ देखा गया कि चारों युवक बारातियों को पीट रहे है। थाना माडल टाऊन के एसएचओ सुरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।