फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुंदर' युवती देख की थी शादी, 5 दिन बाद खुल गई दुल्हन की पोल, सच जानकर सदमे में दूल्हा

Sat, 07 Jul 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन
लड़की सुंदर है, देखकर शादी रचाई थी। लेकिन पांच दिन बाद ही दुल्हन की पोल खुल गई और उसका वो सच सामने आया, जानकर दूल्हा सदमे में है। अब किसी को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, क्या न करें।
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन
घटना पंजाब के लुधियाना की है। न्यू सुंदर नगर में शादी के पांचवें दिन दूल्हे को बेहोश करके दूल्हन नकदी, गहने व अन्य सामान लेकर भाग गई। वारदात के समय परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे। सुबह उठे तो दूल्हा बेहोश मिला और दुल्हन गायब थी।
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन
दूल्हे के छोटे भाई शरणजीत सिंह ने बताया, कुलदीप की शादी 29 जून को अमृतसर के गांव चाटी की रमनदीप कौर से हुई थी। 3 जुलाई की रात को वह, मामा का बेटा और पिता छत पर सोने के लिए चले गए। सुबह उठ कर देखा तो मेन गेट का ताला खुला था।

4 of 5
दुल्हन
कमरे में कुलदीप बेहोश पड़ा था और रमनदीप गायब थी। होश में आने पर कुलदीप ने बताया कि रमनदीप ने खाने के बाद उसे नींबू पानी दिया था। पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और फिर होश नहीं रहा। पुलिस जांच में पता चला कि 16 हजार रुपए, गहने व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुल्हन
वहीं इस घटना के बाद से कुलदीप सदमे में है। उसकी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की सुंदर और सुशील लगी देखने में तो शादी कर ली। लेकिन इतना बड़ा धोखा मिलेगा, ये सोचा नहीं था। अब लड़के को संभालना मुश्किल हो रहा है। वह बार-बार मां से पूछा रहा कि ऐसा कैसे हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें