फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से पहले बोला- 'मैं अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मैं उसके काबिल नहीं'

Mon, 12 Jun 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
suicide
पति ने सुसाइड कर लिया और उसका वीडियो बनाकर पत्नी के बारे में ऐसी बात कह दी। जिसे देख पुलिस भी सन्न है।
विज्ञापन

2 of 6
suicide
पति अपनी पत्नी से ज़िंदगी का वो हिस्सा छुपा गया, जिस पर वो बात करता तो हंसता खेलता परिवार बच जाता। ये रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियों की वो कड़वी सच्चाई है, जिसके बारे में अंदेशा तो सबको है, लेकिन इस पर बात नही की जाती। बात नहीं की गई तभी एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। रिश्तों की अनसुलझे किस्से में पति ने बच्चों समेत सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
suicide
नौ जून की शाम फतेहगढ़ साहिब के संघोल इलाके स्थित गांव कजौली में भाखड़ा नहर किनारे अपनी स्विफ्ट कार खड़ी कर लापता हुए मलोया (चंडीगढ़) निवासी ललित मोहन मलिक का अभी तक कोई सुराग नहीं है। हालांकि उसी के साथ लापता हुईं उसकी दो बेटियों में से एक नौ वर्षीय कशिश का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बालिका के शव को कुरुक्षेत्र में भाखड़ा नहर से बरामद किया। लापता चल रहे ललित और उसकी एक अन्य बेटी के शव की तलाश अभी जारी है।  

4 of 6
suicide
बालिका का शव मिलने की पुष्टि करते हुए खमाणों डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खमाणो के सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस के अनुसार ललित की कार में पड़े मोबाइल में एक वीडियो क्लिप भी मिली है, जिसे संभवत: ललित मोहन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले बनाकर उसे अपने साले को वाट्सएप किया था।
विज्ञापन

5 of 6
suicide
इस वीडियो में ललित मोहन की तरफ से अपनी मौत का जिम्मेवार खुद को ही बताया है। कहा गया है कि... मैं अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मैं उसके काबिल नहीं हूं। ललित ने वीडियो बनाते समय अपनी दोनों बेटियों को कार से बाहर खड़ा किया, जो ठंड लगने की बात कहकर ललित को गाड़ी में आने की जिंद करती हैं। ललित मोहन ने आखिर में यह भी कहा कि जब तक आपको यह वीडियो मिलेगी बहुत देर हो चुकी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
suicide
पुलिस का कहना है कि लापता ललित मोहन की तरफ से बनाई गई वीडियो और उसकी बड़ी बेटी कशिश का नहर से शव बरामद होना इस बात की ओर इशारा करता है कि शायद उसने सच में ही दोनों बेटियों के साथ नहर में छलांग लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली होगी। एसएचओ के मुताबिक संघोल पुलिस चौकी में ललित के परिवार वाले तथा ससुराल वाले दोनों आए थे। उनसे मामले के बारे में पूछा गया, लेकिन दोनों पक्षों ने हैरानी जाहिर करते हुए इस मामले में कुछ भी जानकारी अथवा कोई रंजिश न होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें