फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, BMW और एक्टिवा जलकर खाक

Wed, 12 Oct 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार ने नौजवान की जिंदगी छीन ली। हादसा इतना भयावह था कि बीएमडब्ल्यू और एक्टिवा जलकर खाक हो गईं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हादसा मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी से पहले पुलिस के पास हुआ। हादसे का कारण बीएमडब्लयू की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। कार ने पहले एक्टिवा को टक्कर मारी और उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान एक्टिवा की तेल की टंकी फटने से आग लग गई।
विज्ञापन

3 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने से जहां एक्टिवा का खात्मा हो गया, वहीं इसकी चपेट में बीएमडब्ल्यू कार भी आ गई। देखते ही देखते कार भी जलकर खाक हो गई। एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा चमकौर सिंह गंभीर बताया जा रहा है। उसकी टांग टूट गई है। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी गांव सराओ, संगरूर के रूप में हुई।

4 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। मामले की जांच कर रहे बलौंगी थाने के एएसआई ने दिलबाग सिंह ने बताया कि युवक क्या करते थे, इस बारे में जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार किसकी थी। साथ ही इसको कौन चला रहा था। हालांकि हादसे के बाद कई हाई प्रोफाइल लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्टिवा सवार खरड़ से मोहाली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कट से खरड़ की ओर मुड़े, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार चंडीगढ़ टंपरेरी नंबर वाली बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की हिट लगने से दोनों एक्टिवा सवार सड़क के किनारे गिर गए। जबकि एक्टिवा कार के बोनट में फंस गई। इसके बाद करीब आधा किलोमीटर तक कार एक्टिवा को घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रोड से टकराने के कारण एक्टिवा से चिंगारियां निकल रही थी। इसी बीच एक्टिवा की पेट्रोल वाली टंकी फट गई। वहीं, तेल लीक होने से एक्टिवा में आग लग गई। आग ने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौका पाकर कार चालक वहां से फरार हो गया। जबकि वहां पर इकट्ठा हुए राहगिरों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर किनारे पर रखा। इसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें