मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी ने मंगलवार शाम को भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड के आरोपियों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आरोपी छात्रा ने कहा है कि सन्नी का दोस्त रंकज वर्मा उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसे धमकी दे रहा था कि वह हॉस्टल की लड़कियों की वीडियो भेजे वरना वह उसके वीडियो वायरल कर देगा। हालांकि उसने उसे कितने वीडियो भेजे हैं, इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया।