फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट हत्याकांड: अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, मौत से पहले क्या-क्या हुआ, CBI ने चार्जशीट में बता दिया

Thu, 22 Dec 2022 01:42 AM IST
ajay kumar सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड प्रकरण में अदालत में सीबीआई द्वारा पेश की गई चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। 23 अगस्त को सुखविंद्र की महिला मित्र का जन्मदिन था। कमरे में पहुंचने के बाद सुखविंद्र ने होटल के दत्ता प्रसाद से नशीला पदार्थ मंगवाया था। ड्रग्स से पहले सुखविंद्र ने अपने बैग से गांजे से भरी सिगरेट निकाली। इसके बाद सोनाली, सुधीर, सुखविंद्र और उसकी दोनों महिला मित्रों ने सिगरेट पी और डांस किया। सोनाली को सात बार ड्रग्स पिलाई गई। तबीयत बिगड़ने पर सोनाली को बाथरूम में ले जाया गया था, जो सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा था। चार्जशीट में बताया गया कि सोनाली को बाथरूम में ले जाने के बाद सुधीर सांगवान 21 बार और सुखविंद्र छह बार बाथरूम गया था। हालांकि सीबीआई की चार्जशीट में हत्या का क्या मकसद था इस बारे में नहीं बताया गया है। ये लिखा हुआ है कि नशे के कारण सोनाली की मौत हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
तीन कमरे करवाए थे बुक
सीबीआई की चार्जशीट में बताया गया कि सुखविंद्र ने पूछताछ में बताया कि 22 अगस्त को साढ़े तीन बजे गोवा पहुंचे थे। रिजॉर्ट में तीन कमरे बुक करवाए थे। एक कमरा सुधीर व सोनाली, दूसरा कमरा सुखविंद्र और तीसरा कमरा महिला मित्र के लिए बुक करवाया था। सुखविंदर को पहले से पता था कि उसकी महिला मित्र अपनी सहेली के साथ गोवा आ रही है, क्योंकि 23 अगस्त को महिला मित्र का जन्मदिन था। 
विज्ञापन

3 of 5
sonali phogat - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली को देख हैरान हो गई थी महिला मित्र 
सुखविंद्र ने सीबीआई की पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले गुरुग्राम के एक पैब में महिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन और इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। महिला दोस्त ने बताया था कि 23 अगस्त को उसका जन्मदिन है और वह अपनी सहेली के साथ गोवा में पार्टी करेगी। सुखविंद्र ने कहा था कि वह भी अपने दोस्त के साथ गोवा जा रहा है। वहां पर मेरे दोस्त का होटल है। तुम कमरा बुक मत करता, मैं देख लूंगा। 

4 of 5
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद 22 अगस्त को सुखविंद्र के पास उसकी दोस्त का फोन आया तो उसने कहा कि वह अभी गोवा पहुंचा नहीं है। जब उसकी महिला मित्र रिजॉर्ट पहुंची तो हैरान थी कि सुधीर, सोनाली और सुखविंद्र वहां मौजूद थे। सुधीर सांगवान ने सोनाली का परिचय करवाया था कि यह टिकटॉक स्टार है। इसके बाद पांचों तीन स्कूटी पर सवार होकर कर्लिज होटल गए। वहां पर पांचों ने वाइन, बीयर और जूस का आर्डर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सुधीर को पता था कि सोनाली की मौत हो चुकी है
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक डांस फ्लोर पर सोनाली को नशा दिया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी थी तो वह बैठ गई थी। ज्यादा तबीयत खराब होने पर सोनाली रोने लगती, फिर उसे बाथरूम में ले जाया गया। वहां पर सुधीर को आभास हो जाता है कि उसकी ज्यादा तबीयत खराब है। इसके बाद पांचों उसे टैक्सी में लेकर रिजॉर्ट आते हैं। वहां पर कमरे में उसे ले जाया जाता है। वहां पर सोनाली की सांसें बंद हो जाती हैं। इसके बावजूद वह उसे सुबह अस्पताल ले जाया जाता है, जहां चिकित्सक सोनाली को मृत घोषित कर देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें