फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर अंदर तक घुस गए, पर लूट न पाए बैंक, देखिए तस्वीरें

Mon, 13 Jun 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सिरसा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को लूटने की कोशिश की गई - फोटो : अमर उजाला
लूटने के लिए चोर बैंक के अंदर तक घुस गए थे, लेकिन वे अपनी कोशिश में सफल नहीं हो पाए। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 5
सिरसा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को लूटने की कोशिश की गई - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही चोर बैंक में घुसे, सायरन बजने लगा और वे डरकर भाग खड़े हुए। सिरसा में परशुराम चौके के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र को देर रात लूटने की कोशिश की गई। अगर लॉकर का सायरन न बजता तो बड़ी वारदात हो सकती थी।
विज्ञापन

3 of 5
सिरसा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को लूटने की कोशिश की गई - फोटो : अमर उजाला
सारयन बजने की आवाज सुनकर चौकीदार दौड़ा आया और उसने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की तो देखा कि बैंक का एडजस्ट फैन उतारकर नीचे रखा हुआ है यानी चोर एडजस्ट फैन के रास्ते से बैंक में घुसे थे। लॉकर का ताला भी टूटा हुआ मिला।

4 of 5
सिरसा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को लूटने की कोशिश की गई - फोटो : अमर उजाला
सिटी थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई का कहना है कि चोर बैंक के साथ बने ढाबे की छत से आए थे। उन्होंने एडजस्ट फैन को उतारकर नीचे रखा और अंदर दाखिल हो गए। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरसा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को लूटने की कोशिश की गई - फोटो : अमर उजाला
बैंक के मैनेजर सुनील कुमार का कहना है कि लॉकर में 4 लाख 84 हजार रुपए कैश था। सायरन बजने की वजह से बड़ी वारदात होते-होते बच गई। वहीं, बैंक में लगे सीसीटीवी में कोई फुटेज नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं जैसे किसी ने फुटेज को डिलिट कर दिया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें