फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच सड़क 7 मिनट तक चलाते रहे गोलियां, बैंक की कैश वैन से ऐसे लूट ले गए करोड़ों

Sat, 06 May 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
कैश वैन से लूट
लूट की ऐसी तस्वीरें आप ने नहीं देखी होंगी। लुटेरे सभी के सामने बीच सड़क गोलियां चलाते रहे और कैश वैन से करोड़ों ले उड़े, VIDEO देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
कैश वैन से लूट
पंजाब के राजपुरा रोड पर मंगलवार को एक्सिस बैंक की सिक्योरिटी वैन से 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लूट का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपियों द्वारा वैन लुटे जाने की घटना साफ देखी जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 8
कैश वैन से लूट
इस फुटेज में आप देख सकते हैं कि कैसे वे गोलियां बरसा रहे हैं। इतनी बड़ी लूट के बाद पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं आया है। वह आरोपियों की तलाश कर रही है। 

4 of 8
Axis Bank Van Looted
देखने वाली बात यह है कि घटना को अंजाम देने वाले बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहे हैं जैसे उन्हें किसी का संरक्षण मिल रहा हो। इस बात से प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं कि कैसे एेसे गैंग घटना को अंजाम दे जाते हैं।  
विज्ञापन

5 of 8
Axis Bank Van Looted
गौरतलब है कि राजपुरा-जीरकपुर रोड पर बनूड़ से कुछ किलोमीटर पहले चितकारा यूनिवर्सिटी के बाहर मंगलवार सुबह कुछ हथियारबंद नकाबपोश लुटेरे फिल्मी अंदाज में एक्सिस बैंक की कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार कर 1 करोड़ 33 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे। लुटेरे लगभग 7 मिनट तक लूट की वारदात को अंजाम देते रहे। इस दौरान वहां न कोई पुलिस पहुंची और न ही किसी ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

6 of 8
Axis Bank Van Looted
उधर, बनूड़ बैंक कैश वैन लूट मामले में पुलिस की जांच की सूई गैंगस्टर विक्की गौंडर की ओर घूम गई है। पुलिस को मोबाइल डंप से कई अहम जानकारियां मिली हैं। दूसरा जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद लुटेरे थोड़ी दूर आगे जाने के बाद वापस बनूड़ बैरियर की ओर मुड़ गए और वहां से लांडरा रोड के द्वारा मोहाली की ओर गए हैं। उस दिन पुलिस का बनूड़ बैरियर पर भी कोई नाका नहीं था।
विज्ञापन

7 of 8
Axis Bank Van Looted
पुलिस की शुरूआती जांच में लांडरा से सनेटा तक कई रास्ते मोहाली की ओर जाते हैं, लिहाजा वे उन रास्तों के द्वारा ही मोहाली में प्रवेश कर गए। चाहे पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं परंतु पुलिस आज तीसरे दिन भी जांच में ही जुटी रही। बनूड़ कैश वैन और मुक्तसर बैंक डकैती को आपस में जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

8 of 8
Axis Bank Van Looted
लूट के तीसरे दिन आज एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कैश वैन की लूट से बैंक स्टाफ और सिक्योरिटी का कोई संबंध नहीं है, क्योंकि बैंक ने कैश डिलीवरी करने का काम एस.आई.एस. कैश सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को आऊट सोर्स किया हुआ है। कैश वैन और स्टाफ व सिक्योरिटी गार्ड सारे उक्त फर्म के हैं। जहां तक जांच का सवाल है तो हम पुलिस को जरूरी जानकारियां मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बैंक का काम पूरी तरह पारदर्शी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें