फौजी की पत्नी का शव मिलने पर उसके सुसाइड की बात सामने आई थी, अब सच आया जो काफी डरावना है। देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
भिवानी में फौजी की पत्नी की हत्या
वारदात, हरियाणा के भिवानी जिले में 10 नवंबर को फौजी की पत्नी का शव मिला था। दरअसल कुसुम ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उसकी हत्या की गई थी। इस वारदात को अंजाम देने वाला उसका पति ओमबीर ही था। पुलिस ने उक्त आरोपित को रोहतक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
3 of 5
भिवानी में फौजी की पत्नी की हत्या
कुसुम की मां मूर्ति देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2004 में ओमबीर के साथ हुई थी। मूर्ति देवी ने आरोप लगाया था कि उसका दामाद शराब पीने का आदी है तो उसकी बेटी अपने पति को शराब पीने से मना करती थी। इसी कारण ओमबीर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की थी।
4 of 5
भिवानी में फौजी की पत्नी की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकारते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसने उसे गोली मारी थी। ओमबीर ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह भी उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी। पत्नी को पता चला तो उसने विवाद शुरू कर दिया।
दूसरी ओर उसके सिर पर शराब का नशा सवार हो चुका था। इसलिए उसने रोजाना होने वाले इस किचकिच को दूर करने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और उससे अपनी पत्नी की छाती में गोली मार दी। बाद में पत्नी की हत्या को उसने सुसाइड साबित करवा दिया।