परिवार छुट्टियां मनाकर श्रीनगर से लौट रहा था कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मां-बाप और बेटे की मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे में जालंधर के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा सोमवार की सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर मीरथल के पास हुआ। टायर फटने के कारण कार बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। तीन लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छोटा बेटा और ड्राइवर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में जालंधर के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चौकी नंगलभूर एएसआई अरुण कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
4 of 5
हादसे में जालंधर के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (45) उसकी पत्नी सोनम (42) व बड़ा बेटा साहिल (21) निवासी हाउस नंबर 16, महाराजा गार्डन जालंधर निवासी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान छोटा बेटा केशव (17) व ड्राइवर तरुण कुमार (26) निवासी मॉडल हाउस, जालंधर के रूप में हुई है। मृतक सुरेश कुमार जालंधर में करियाने की दुकान चलाता था। उसका बड़ा बेटा साहिल बीकॉम फाइनल था। छोटा बेटा केशव बारहवीं कक्षा का छात्र है।
हादसे में जालंधर के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल घायल ड्राइवर ने बताया कि वह श्रीनगर से घूमकर लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे वह आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक कर रहा था। इसी बीच अचानक कार का टायर फट गया और कार असंतुलित होकर ट्राली से टकराकर गई। इससे सुरेश कुमार, उनकी पत्नी सोनम, उनके बड़े बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।