फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

60 टन की मशीन गिरी और उड़ गए दो मजदूरों के चिथड़े, दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 12 Jan 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
1 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
60 टन की मशीन गिरी और मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। आपने कभी देखा नहीं होगा ऐसा दर्दनाक हादसा। तस्वीरें रूह कंपा देने वाली।

2 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
हादसा हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार देर रात हुआ। एक फैक्ट्री में लापरवाही के चलते दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। आनन-फानन में शत-विक्षत शवों को इकट्ठा किया गया। वहीं फैक्ट्री प्रबंधकों ने मृत मजदूरों को घायल बताकर शव उठाने की कोशिश की तो मजदूर विरोध पर उतर आए।

3 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर की जानी-मानी फैक्ट्री इस्जाक में रात करीब 1 बजे दो मजदूर 60 टन से भी ज्यादा भारी लोहे की मशीन के नीचे दब गए।हादसा उस समय हुआ, जब इस मशीन को सुपरवाइजरों के कहने पर इस पर लगी सेफ्टी बैल्ट को हटाने की बात कही, जबकि इस मशीन को लोहे के बड़े-बड़े एंगलों पर खड़ा किया जाना था।

4 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
प्रत्यक्षदर्शी मजदूर जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्रेन की मदद से जैसे ही सेफ्टी बैल्ट को हटाया गया, तभी लोहे के एंगल भी इस मशीन का वजन नहीं झेल पाए और काम कर रहे दो मजदूर इस जॉब के बीच में ही फंस गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों मजदूरों के मांस के लोथड़े दूर-दूर तक बिखर गए। आनन फानन में अन्य मजदूरों ने क्रेन की मदद से दोनों के शवों को जॉब के बीच से निकाल लिया।

5 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
फैकट्री प्रबंधक मौक पर पहुंचे और मर चुके दोनों मजदूरों को घायल बताने लगे। वे दोनों शवों को फैक्ट्री से बाहर ले जाना चाहते थे। लेकिन मजदूरों ने शवों को उठाने नहीं दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी फैक्टरी में कई बार हादसे हुए हैं और कई मजदूरों की फैक्ट्री प्रबंधकों की लापरवाही के चलते जान चले गई थी, पर फैक्ट्री मालिक किसी प्रकार के हादसो से जिम्मेदारी लेने से साफ मना कर देते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
मजदूर यूनियन के प्रधान मुन्ना बहादुर की मानें तो इस बार जिस हादसे में दो लोगों की जान गई है, वह महज 170 रुपए दिहाड़ी पर बिहार से यहां आए हुए थे। इन्हें भी फैक्ट्री मालिक जल्दबाजी से अस्पताल में शवों को अस्पताल पहुंचाकर जिम्मेदारी से बचने के चक्कर में थे। मजदूर इस बात पर अड़े हैं कि हादसा होने के बाद प्रबंधन की बराबर जिम्मेदारी ली जाएगी, तब जाकर वह शव उठाने देंगे।
विज्ञापन

7 of 7
यमुनानगर फैकट्री में मजदूरों पर गिरी मशीन, दो की मौत
एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने शवों को उठाने के लिए फोर्स की मदद ली, वहीं मजदूर अपनी बात पर अड़े है। मजदूरों का कहना है कि एक-एक करके कई मजदूरों की जान जा चुकी है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर फैक्ट्री में होने वाले खिलवाड़ को अब वह सहन नहीं करेंगे। एसएचओ ने बताया कि सभी के बयान दर्ज कर जानकारी जुटाई जा रही है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
Next
AU ऐप में पढ़ें