कोटकपूरा (फरीदकोट) के गांव पंजगर्राईं कलां के पास वीरवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्राले के साथ टकराने से मारुति कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Accident
मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वे मुक्तसर के गांव आशा बुट्टर और थांदेवाला के रहने वाले हैं। कार चालक को नींद का झटका आने की वजह से यह हादसा हुआ। पांचों शवों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। थाना बाजाखाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Accident
मुक्तसर के आशा बुट्टर निवासी तरसेम सिंह (28) ने बुधवार को पीर बाबा की दरगाह पर चौकी भरने अपनी कार से मालेरकोटला जाना था। उसके साथ गांव की भूंडी कौर (50), सोमा कौर और उसका बेटा कालू (12) भी तैयार हो गए। सोमा कौर ने गांव थांदेवाला में रहती अपनी बहन दविंदर कौर (32) और उसके दो बेटों लाभ हीरा (15) व लवप्रीत सिंह (13) को भी बुला लिया। सभी लोग कार से मालेरकोटला चले गए और वहां चौकी भरने के बाद रात के समय से वापस चल पड़े।
4 of 5
Accident
वीरवार सुबह करीब 5 बजे जब वे मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराईं कलां को क्रास करने के बाद कोटकपूरा चले तो तरसेम सिंह ने कार का संतुलन खो दिया। उसकी कार सामने अपनी साइड पर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। मौके पर तरसेम सिंह, भूंडी कौर, सोमा कौर, कालू और दविंदर कौर ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मुश्किल से सभी को बाहर निकाला। हादसे में घायल लाभ हीरा व लवप्रीत सिंह को अस्पताल भेज दिया।
डीएसपी जैतो बीएस संधू और थाना बाजाखाना प्रभारी एसआई सुनील शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह हादसा कार चालक को नींद आने की वजह से हुआ है। इसमें ट्राला चालक का कोई कसूर नहीं है। ट्राले में मारबल पत्थर लदा हुआ था और वह जालौर से लुधियाना जा रहा था। ट्राला चालक ढाबे पर चाय पीने रुका था। उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की हुई थी।