फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एक साथ गांव पहुंचे 3 फौजियों के शव, हर कोई बिलख-बिलख कर रोया

Wed, 06 Dec 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Haryana News
एक ही गांव में जब 3 फौजियों के शव पहुंचे तो चारो ओर चीख-पुकार मच गई। हर कोई बिलख-बिलख कर रो रहा था, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Haryana News
घटना हरियाणा की है, जहां सांपला के गांव मोरखेड़ी में रविवार को जब तीन फौजी दोस्तों की चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद हर आंख नम थी। सोमवार सुबह तीनों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो अपने लाडलों के शव देखकर हर कोई बिलख उठा। सभी की आंखें नम थी और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
Haryana News
दरअसल, रविवार देर रात एक शादी से लौटते समय सोनीपत रोड पर सिसाना गांव के पास हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।  

तीनों करते थे शहादत की बातें
ग्रामीणों का कहना था कि तीनों हमेशा शहादत की बात करते थे। हमेशा कहते थे कि वह गांव का नाम रोशन करेंगे, लेकिन जिस तरीके से भगवान ने उन्हें इस दुनिया से विदा किया है, इससे बड़ा दुखों का पहाड़ परिवार पर नहीं टूट सकता। नवीन के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को उनके परिवार के ही फौजी मनजीत की शादी थी। 

4 of 7
Haryana News
पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार को बारात भी ठीक-ठाक से निपट कर वापस लौट रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सिसाना के पास उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में बैठे तीनों फौजियों समेत चालक सतीश भी घायल हो गया था। पीजीआईएमएस में पहुंचने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
Haryana News
5000 की आबादी के गांव में है 150 फौजी
मोरखेड़ी गांव की आबादी करीब पांच हजार है। गांव करीब 150 फौजी है। इनमें से कई तो बड़े पद पर भी रह चुके हैं । 2500 वोट वाले गांव में इतने फौजी होना बड़ी बात है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों फौजी हरिजन बस्ती से थे। अकेले इसी बस्ती से कई परिवार के बेटे फौज में हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
Haryana News
ब्लास्ट की आवाज सुनकर जमा हो गई थी भीड़
रात को सिसाना के पास हुए हादसे के बाद ट्राला का टायर तेज ब्लास्ट से फट गया था। जिसके बाद आसपास के लोग भी बाहर भाग गए। तेज आवाज से टक्कर व टायर के ब्लास्ट से लोगों को अनहोनी का पता लग गया था। उन्होंने बाहर आकर अन्य बारातियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर चारों को बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Haryana News
परिवार में कमाने वाला अकेला था प्रदीप
हादसे का शिकार हुए प्रदीप बीएसएफ  में तैनात थे। वह 2013 में भर्ती हुआ था। फिलहाल में उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर थी। पांच भाई-बहनों में प्रदीप परिवार में अकेला कमाने वाला था। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। प्रदीप की करीब सवा साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी ने एक माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें