फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 के नोट ने पाकिस्तान से सटे इस जिले में मचाया हड़कंप, जानिए क्यों?

Mon, 14 Nov 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
दो हजार रुपये का नोट
500 और 1000 के नोट बंद होने से तो देश में हाहाकार मचा ही हुआ है, अब 2000 का नोट ने भी हड़कंप मचा दिया है। जानिए क्या हुआ?
विज्ञापन

2 of 6
दो हजार रुपये का नोट
दरअसल, पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटे जिले तरनतारन में 2000 का नकली नोट मिला है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। शरारती लोगों द्वारा नकली नोट बाजार में धड़ाधड़ चलाए जा रहे हैं। मामले पर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
bank
कस्बा भिखीविंड में बीती रात मोबाइल रिपेयर करने वाले दुकानदार रिंकू कुमार की दुकान से खरीद फरोख्त करने आए युवक नई करंसी (2000 का नोट) देकर चले गए। बदले में दुकानदार ने बकाया राशि भी वापस कर दी। इस नोट का नंबर 4एसी-102501 था।

4 of 6
bank - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर के बाद मल्होत्रा जनरल स्टोर पर किसी ग्राहक द्वारा 2000 का जो नोट दिया गया उसका नंबर भी यही था। बाजार में नकली नोट पाए जाने का जिक्र एकदम फैला तो दोनों दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। इस बीच, जीत सिंह नामक दुकानदार ने शिकायत की कि 2000 का नकली नोट उसे भी कुछ लोग थमा गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मनी - फोटो : amar ujala
भारत सरकार द्वारा जारी की गई नई करंसी लेने के लिए तीन दिन से बैंकों में जहां लंबी कतारें लगी हुई है, वहीं नई करंसी के जाली नोट मार्केट में कैसे उतरे। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। तरनतारन में 2000 की नई करंसी पर भी लोग दुविधा में पड़ने लगे हैं। जारी की गई नई करंसी पर दोन हजार अंकित किया गया है। इसके कारण लोगों में इस बात का भय है कि ये नोट कहीं नकली ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंक
दुकानदार जसविंदर सिंह, तरसेम सिंह, सुरिंदर कुमार, कश्मीर सिंह, बलकार सिंह ने बताया कि नई करंसी लेने के लिए पहले वे तीन दिन से बैंकों में भूखे पेट घंटों तक खड़े रहे। अब करंसी मिल तो गई, लेकिन नकली नोट बाजार में आ जाने के कारण वह चिंतित हैं। उधर, एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा का कहना है कि बाजार में नई करंसी के नकली नोटों के बाबत उन्हें कोई भी शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें