फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भज्जी का स्पेशल बर्थडे, देखिए अभिनेत्री-क्रिकेटर की रोमांचक लव स्टोरी

Sun, 03 Jul 2016 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी का 3 जुलाई को 35वां बर्थडे है, जबकि शादी के बाद पहला। अक्टूबर 2015 में अभिनेत्री गीता बसरा के साथ उनकी शादी हुई। देखिए, दोनों की रोमांचक लव स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर शहर से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी मैच के 2 टिकट और मीडिया से मिले सहयोग से आगे बढ़ी। इस बात की पुष्टि खुद पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
भज्जी उस समय बोले थे कि गीता को उन्होंने जब 'वो अजनबी' गाने में देखा तो उससे मिलने की आस जगी थी। जब वह दक्षिण अफ्रीका में टी- 20 वर्ल्ड कप खेल रहे थे तो उन्हें कहीं से गीता का फोन नंबर मिल गया। गीता को मैसेज कर मिलने की बात कही।

4 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
भज्जी बोले थे कि गीता उनकी दोस्त आईपीएल के पहले सीजन से पहले बनी। गीता ने मैसेज कर मैच के 2 टिकट मांगे। इसी दौरान ही उनकी मुलाकात हुई और वे दोस्त बन गए और अक्तूबर 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

5 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी गीता बसरा के जन्मदिन को भी इसी साल मार्च में धूमधाम से मनाया था। इस मौके पर पूरी टीम ​इंडिया और कोच रवि शास्त्री मौजूद रहे। गीता बसरा ने केक काटकर खुद सभी को खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गीता और हरभजन की मोहब्बत के चर्चे साल 2008 में आईपीएल मैच के दौरान भी हुए थे, जब गीता हरभजन सिंह को चीयर करती नजर आईं। इसके बाद कई आयोजनों पर दोनों को लगातार साथ भी देखा गया। गीता बसरा हरभजन की बहन की शादी में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें