कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार 8 व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मरने वालों में तीन व्यक्ति, दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल थे। दर्दनाक हादसे में एक पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। यह हादसा स्थानीय बरनाला मोगा रोड पर बरनाला जिला के गांव रामगढ के पास हुआ।
विज्ञापन
पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
2 of 5
हादसे का मंजर इतना दर्दनाक था कि देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही थी। इंडिका वीस्टा कार से 8 व्यक्ति, जिला बरनाला के गांव उप्पली से अपने एक रिश्तेदार की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह 5 बजे गांव उप्पली से वापस अपने गांव वलटोहा, जिला तरनतारन जा रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
3 of 5
रास्ते में बरनाला के गांव रामगढ के पास बरनाला-मोगा मुख्य रोड पर मोगा की तरफ से बडी़ तेजी से आ रहे एक ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी और ट्रक कार पर चढ गया। हादसे में कार सवार आठों व्यक्ति कार में ही दबकर मारे गए। गांव को लोगों ने उनकी डेड बॉडीज बडी़ जद्दोजहद से बाहर निकाली।
पंजाब में 8 की मौत, दिल दहला देंगी तस्वीरें
4 of 5
इस भयानक हादसे में मरने वालों में बूटा सिंह पुत्र इंदर सिंह, बूटा सिंह की पत्नी बेअंती कौर एवं बूटा सिंह के बच्चे गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत कौर, जशनप्रीत कौर निवासी बलटोहा की मौत मौके पर ही हो गई जबकि इनके साथ गए इनके रिश्तेदार रूप सिंह, हरजीत सिंह व परमजीत कौर निवासी जीरा भी मौके पर ही दम तोड़ गए। सभी शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बरनाला में करवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और जानकार अस्पताल में पहुंचने लगे। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने बताया कि घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक के चालक व मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।