फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

Sun, 08 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
होली की रात फरीदकोट में हुए खतरनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 सैनिक शामिल हैं। तस्वीरें बता देंगी, हादसा कितना खतरनाक था। देखिए।
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

2 of 8
हादसा, शुक्रवार रात स्थानीय सादिक रोड़ पर पांच वाहनों की भीषण टक्कर से हुआ। इस दर्दनाक हादसे में पहले पीआरटीसी बस की आर्मी ट्रक समेत एक कार के साथ टक्कर हुई और कुछ समय उपरांत घटनास्थल के पास ही एक बाइक की ट्राली से भिड़त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

3 of 8
पुलिस ने बताया कि पीआरटीसी की एक बस शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे फरीदकोट से सादिक जा रही थी। सादिक रोड़ पर स्थित छावनी क्षेत्र के पास अचानक बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिसके चलते बस की यहां पर पेट्रोलिंग कर रहे आर्मी ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

4 of 8
इस दौरान एक कार भी बस की चपेट में आ गई। इस हादसे में पेट्रोलिंग ट्रक में सवार में सेना हवलदार विपन बिहारी,नायक डीके घोष,नायक टुकाई दास समेत बस परिचालक जसवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। सेना ने गंभीर रूप से घायल हुए जवानों को हैलीकापटर की मदद से चंडीगढ़ में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

5 of 8
इस हादसे के कुछ समय उपरांत घटनास्थल के पास ही ट्राली के साथ हुई टक्कर में बाइक सवार कॉलेज छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। मालवा कॉलेज का छात्र अंकित अपने एक दोस्त रणजीत सिंह के साथ बाइक पर कॉलेज हॉस्टल लौट रहा था। रास्ते में उनकी बाइक की ट्राली के साथ भिड़त हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

6 of 8
सूचना मिलते ही सेना समेत जिला पुलिस व सिविल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरन्त अस्पताल भर्ती करवाया। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने सेना के नायक सूबेदार दिगंबर सिंह के ब्यान पर बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

7 of 8
हादसे में पेट्रोलिंग ट्रक में सवार में सेना हवलदार विपन बिहारी,नायक डीके घोष,नायक टुकाई दास समेत बस परिचालक जसवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। आर्मी ट्रक में सवार 5 अन्य सैनिकों नायक सौरव मंडल,कांस्टेबल मीतू,विजय पाल,लांस नायक पवन कुमार समेत बस सवार हरमीक मुमारा, दलबीर सिंह मचाकी कलां,गुरजीत सिंह गुज्जर आदि भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: होली पर खतरनाक हादसा, 6 जिंदगियां खामोश

8 of 8
पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवकों की मौत के मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें