फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए 'पागल' ऊंट का उत्पात, लोगों को रौंदा

Tue, 05 May 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
ऊंटनी से मिलने से रोका तो 'पागल' ऊंट ने जमकर उत्पात मचाया और बेकाबू होकर तीन को अपने पैरों तले रौंद डाला। मामला हरियाणा के फतेहाबाद/भट्टू का है। फतेहाबाद के नजदीकी गांव खाबड़ाकलां में रविवार देर रात घटी घटना में बेकाबू ऊँट ने चाचा-भतीजा दो किसानों को बेरहमी से रौंदकर कर मार डाला। बीच-बचाव करने आया एक किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए 'पागल' ऊंट का उत्पात, लोगों को रौंदा

2 of 6
रविवार रात करीब 11 बजे खाबड़ाकलां की ढ़ाणी प्रेम नगर निवासी किसान रामकुमार अपनी ऊँटनी से तूड़ी लाने का काम कर रहा था। वह ऊँटनी को रेहड़ी से खोलकर खड़ा हुआ ही था कि 10 एकड़ दूर पड़ोसी भालसिंह की ढ़ाणी से ऊँट उसकी ऊँटनी के पास आ गया और किसान रामकुमार पर हमला कर दिया। इसी बीच रामकुमार ने उसे भगाने का प्रयास किया तो ऊँट ने किसान को ही पैरों से रौंदना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए 'पागल' ऊंट का उत्पात, लोगों को रौंदा

3 of 6
इसी बीच रामकुमार का सगा भाई महेन्द्र भी ऊँट को काबू करने में लग गया। जिसके बाद ऊँट ने महेन्द्र पर भी हमला करते हुए पैरों तले रौंदना शुरू कर दिया। बुरी तरह से महेंद्र को रौंदकर ऊंट उसके ऊपर बैठ गया। इसी बीच शोर सुनकर जैसे ही महेन्द्र का भतीजा सरजीत वहां आया तो ऊँट ने करीब एक एकड़ तक उसे दौड़ाते हुए पीछा कर अपना अगला निशाना बना लिया। सरजीत को भी ऊंट ने बुरी तरह रौंदकर उसके ऊपर बैठ गया।

तस्वीरों में देखिए 'पागल' ऊंट का उत्पात, लोगों को रौंदा

4 of 6
ऊंट के हमले के बाद खाबड़ाकलां निवासी करीब 56 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र गणेशाराम व 50 वर्षीय सरजीत पुत्र मनफुल दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि किसान रामकुमार हमले में बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर तीनों को भट्टू कलां के अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने महेन्द्र सिंह व सुरजीत को मृत घोषित कर दिया और रामकुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए 'पागल' ऊंट का उत्पात, लोगों को रौंदा

5 of 6
घटना के बाद क्षेत्र के कई किसानों ने ऊंट को काबू करने के लिए ट्रैक्टर्स लेकर पहुंचे और ऊँट को घेर कर काबू किया। और उसके बाद डाक्टरों की सहायता से जहर का इंजेक्शन देकर ऊंट को मार दिया। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि इतफाकिया कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए 'पागल' ऊंट का उत्पात, लोगों को रौंदा

6 of 6
शव के पोस्‍्टमार्टम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ऊंट ढ़ाणी में ऊंटनी के पास से जब रामकुमार ने उसे भगाने का प्रयास किया तो वह बेकाबू हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कभी छोटे बच्चे तक जिस ऊंट को खोल कर ले जाते थे वह अचानक पागल कैसे हुआ, समझ से परे है। बेकाबू होने के पीछे कारण यह भी बताया जा रहा है कि काफी गरमी के कारण ऊंट पर असर पड़ा है। रात को हुई घटना के बाद ग्रामीण यदि समय रहते पागल ऊंट को काबू नहीं कर पाते तो कई उसका शिकार बन सकते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें