फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खिलाफ 'जंग' के हथियार मौजूद हैं आपकी रसोई में, जानिए और आजमाइए

Thu, 09 Apr 2020 03:04 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
देश में फैले कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग के हथियार लोगों की रसोई में ही मौजूद हैं। जरूरत है बस इनके बारे में जानने की और फिर इन्हें आजमाने की, तो जानने के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) को हराने के लिए सेहत विभाग दिन-रात काम कर रहे हैं। अब आयुर्वेद विभाग भी मैदान में उतर गया है। विभाग का दावा है कि इस बीमारी को मात देने के हथियार आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान से ही कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है। विभाग ने इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें उन्होंने उक्त सामान को इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया है। इससे जहां लोग कोरोना संक्रमण से बचे रहंगे, वहीं उनका इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयुर्वेद विभाग की ओर से यह कार्रवाई सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के आदेश पर की गई है। विभाग की ओर से जो नुस्खे तैयार किए गए हैं, वह कोई भी अपने घर में आसानी से तैयार कर सकता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर-104 जारी किया गया है। यहां पर कॉल करके लोग सेहत विभाग से जुड़ी जानकारी या सुझाव ले सकते हैं। इसके अलावा नेशनल कॉल सेंटर 91-1123978046 और स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 91-8872 090029 या 91-0172 292 0074 पर भी कॉल की जा सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयुर्वेद में कोरोना से बचाव के नुस्खे
- दिन में 4 से 5 बार गर्म पानी पीएं।
- सुबह और रात को नमक, हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर गरारे करें।
- नाक में देसी घी, सरसों का तेल डालें अथवा सवेरे नहाने के समय लगाएं।
- सर्दी, जुखाम लगने पर भाप मुंह और नाक से लेनी चाहिए।
- योगासान, प्राणायाम और मेडिटेशन का कम से कम आधा घंटा अभ्यास जरूर करें।
- आयुष 64 की गोलियां सुबह-शाम एक चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लेकर दो से तीन मिनट कुरली की तरह मुंह में घुमाएं और थूक दें। उसके बाद गर्म पानी से कुरली करें। ऐसा दिन में तीन बार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयुर्वेद में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए यह तरीके अपनाएं
- दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।
- लहुसन की कलियां छील कर दूध में उबाल कर पीनी चाहिएं।
- च्यवनप्राश सुबह-शाम पांच-पांच ग्राम खाएं।
- गिलोय बट्टी की चार गोली दिन में किसी भी समय पानी के साथ लेनी चाहिए।
- अदरक, तुलसी, काली मिर्च, व गिलोय को पीसकर उबाल कर सर्दी, जुखाम और बुखार होने पर पीना चाहिए।
- लौंग पाउडर में शहद मिलाकर चखें और हल्दी, जीरा, धनिया, लहुसन आदि का इस्तेमाल भोजन बनाने में जरूर करें।
- तुलसी, दाल चीनी, काली मिर्च, सुंड और मुनक्का की हर्बल चाय दिन में दो बार पीएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें