विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा मंत्री का एक और विवादित बयान सामने आया है। ताजा बयान शराब को लेकर है। मंत्री जी बोले, शराब नशा नहीं है। देखिए, पूरा बयान।
विज्ञापन
भाजपा मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले, शराब नशा नहीं
2 of 6
ये विवादित बयान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी ने दिया। वे मुक्तसर जिले के बादल गांव में एक नशा मुक्ति केन्द्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शराब नशा नहीं है और वह इसे नशा नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
भाजपा मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले, शराब नशा नहीं
3 of 6
अपने इस बयान को लेकर तर्क देते हुए मंत्री जी ने कहा कि आप शराब को नशा नहीं कह सकते, क्योंकि फैक्ट्रियों को इसके लिए मंजूरी मिलती है। बकायदा टेंडर भी निकाला जाता है। बताइए तो फिर आप कैसे कहेंगे कि शराब नशा है?
भाजपा मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले, शराब नशा नहीं
4 of 6
मंत्री जी यहीं नहीं रुके अपने बयान को सिद्ध करने के लिए उन्होंने सेना को भी लपेट लिया. उन्होंने कहा, ‘आर्मी में शराब और पार्टियों में शराब आदि के इस्तेमाल को लेकर सरकारी लाइसेंस मिलता है। हम ठेकों की नीलामी करते हैं तो हम कैसे कहेंगे कि शराब नशा है।
विज्ञापन
भाजपा मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले, शराब नशा नहीं
5 of 6
यह बयान देने के बाद मंत्री जी अब चौतरफा से घिर रहे हैं। मानवाधिकार संगठन और विपक्ष ने मंत्री को निशाने पर ले लिया है। हालांकि ने पार्टी ने मंत्री के इस बयान से पल्ला झाड़ यह उनका निजी बयान बताया है। लेकिन विपक्ष को बैठै ठाले एक मुद्दा मिल गया है।
भाजपा मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले, शराब नशा नहीं
6 of 6
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब मंत्री जी ने विवादित बयान दिया है इससे पहले भी उन्होंने हादसों के लिए सड़क पर चलने वाले लोगों को जिम्मेदार बताते हुए बयान दिया था कि कोई भी ड्राइवर किसी को मारना नहीं चाहता, लोगों की गलती है कि वो सुरक्षा का धयान नहीं रखते।