फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: महिलाओं ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे, पुलिस से भिड़ी

Mon, 26 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 5
Jalandhar Arvind Kejriwal Protest - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महिला कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान उनकी पुलिस और 'आप' कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हुई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
Jalandhar Arvind Kejriwal Protest - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है। अग्रवाल सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को देखते ही कांग्रेसी महिलाओं ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की महज थोड़ी दूरी पर ही धरना लगाया हुआ था। जैसे ही केजरीवाल पहुंचे, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 5
Jalandhar Arvind Kejriwal Protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस कर्मियों और आप कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने वहां से गुजर रहे आप वर्कर्स पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। बीच बचाव में आए पुलिस मुलाजिमों के साथ भी कांग्रेसी महिलाएं ​भिड़ गई। 
 

4 of 5
Jalandhar Arvind Kejriwal Protest - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कुछ महिलाओं को धक्का मार गिराया और जवाब में महिला कार्यकर्ताओं ने भी की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत करवाया गया। विरोध प्रदर्शन जिला महिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान डॉ. जसलीन सेठी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप नेता महिलाओं को शोषण करते हैं। इसलिए ऐसी पार्टी को पंजाब में घुसने नहीं दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jalandhar Arvind Kejriwal Protest - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार को अग्रवाल सम्मेलन के मंच पर अपने कुछ मिनट के भाषण में केजरीवाल सिर्फ दिल्ली का ही गुणगान करते रहे। जालंधर में शनिवार को हुई बेअदबी की घटना और उसके बाद हुए प्रदर्शन के बारे में उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के राजनीतिक माहौल पर कोई बात नहीं की। सिर्फ यह कहा कि राज्य की जनता अब नया पंजाब देखना चाहती हैं, जो आप पूरा करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें