बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को हंसा हंसाकर लोट पोट करने वाले कपिल शर्मा की अनदेखी तस्वीरें देखिए और अनकहे राज जानिए। वे कभी पीसीओ में काम करते थे और आज कॉमेडी किंग हैं, कुछ ऐसा रहा संघर्ष।
विज्ञापन
2 of 10
कपिल शर्मा
काफी इमोशनल इंसान हैं
कपिल काफी इमोशनल इंसान हैं। वे फर्श से अर्श तक पहुंचे और इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। यह कहना है कपिल शर्मा को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने वाले राज शांडिल्य का। राज ने भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। राज कॉमेडी सरकस के लीड राइटर रह चुके हैं। राज ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि के डायलॉग भी लिखे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
कपिल शर्मा
पिता सब इंस्पेक्टर थे
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जिले के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंट में हेड कांस्टेबल थे। मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी। कपिल के भाई अशोक कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
4 of 10
कपिल शर्मा
पीसीओ में काम करते थे
मां जनक रानी बताती हैं कि कपिल ने अमृतसर में एक पीसीओ से काम करना शुरू किया था। पढ़ाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राइमरी एजुकेशन ली। आगे की पढ़ाई हिंदू सभा स्कूल में की। कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। पिता के निधन के बाद कपिल ने ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन
5 of 10
कपिल शर्मा
कॉमेडी शो से की शुरुआत
कपिल शर्मा ने एमएच वन के कॉमेडी शो 'हंसदे हंसांदे रओ' से करियर की शुरूआत की। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 'द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज' के रूप में मिला। यह उनका नौवां रियलिटी टेलीविजन शो था, जो उन्होंने जीता। कपिल ने इसके सीजन 3 के लिए पहला ऑडिशन अमृतसर में दिया था, लेकिन रिजेक्ट हो गए। वे फिर ऑडिशन देने के लिए दिल्ली गए, यहां वे सेलेक्ट हो गए।
विज्ञापन
6 of 10
कपिल शर्मा
10 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी
2007 में वह रियलिटी शो विजेता बने, उन्हें 10 लाख रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'कॉमेडी सर्कस' में हिस्सा लिया। 2013 में कपिल ने अपने बैनर के9 प्रोडक्शन तले अपना शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लॉन्च किया। कॉमेडी नाइट्स का कांसेप्ट ब्रिटिश शो द कुमारस् एट नंबर 42 से लिया गया। कपिल ने उस्तादों का उस्ताद में भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
7 of 10
कपिल शर्मा
बिग बॉस में भी नजर आए कपिल
कपिल शर्मा ने डांस शो 'झलक दिखला जा' का छठा सीजन भी होस्ट किया। इसके बीच बीच में वे बिग बॉस में भी दिखाई दिए। उन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां को भी होस्ट किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली इलेक्शन कमीशन द्वारा ब्रैंड एंबेस्डर भी घोषित किया गया। उन्होंने अपना डेब्यू यशराज बैनर की फिल्म बैंक चोर के साथ करना था, लेकिन वे इस प्रोजेक्ट से किनारे हो गए।
8 of 10
कपिल शर्मा
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में जगह बनाई
कपिल शर्मा ने अब्बास मस्तान की फिल्म किस किसको प्यार करूं के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। कपिल ने 2013 में पहली बार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में जगह बनाई। इसमें उन्हें 93वां स्थान मिला और 2014 में वह 33वें स्थान आ गए। कपिल को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर 2013 घोषित किया जा चुका है।
9 of 10
कपिल शर्मा
पशु प्रेमी हैं कपिल शर्मा
कपिल शर्मा मुम्बई में रहते हैं। कपिल पशु प्रेमी हैं। वे जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। वे जीवों के साथ मानवीय व्यवहार का समर्थन करते हैं। उन्होंने एक सेवानिवृत्त और छोड़े गए कुत्ते जंजीर को गोद लिया है। कपिल शर्मा की व्यंग्य शैली हाजिर जवाब और आशु-विनोद की है, यानि जो अवस्था हो उसी स्थान पर उसी संदर्भ में कोई ऐसा मजाक करना, कि हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएं।
फिल्म फेयर अवार्ड शो भी होस्ट किए
कॉमेडी करने के अलावा कपिल ने '60th फिल्मफेयर अवॉर्ड', '22nd स्टार स्क्रीन अवॉर्ड', 'झलक दिखला जा 6', '61st फिल्मफेयर अवॉर्ड', '62nd फिल्मफेयर अवॉर्ड' शो को होस्ट भी किया है। कपिल ने बॉलीवुड की 3 फिल्मों 'भावनाओं को समझो', 'किस किस को प्यार करुं' और 'फिरंगी' में भी काम किया है। फिलहाल वह सोनी पर 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' में नजर आ रहे हैं।