फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: कभी पीसीओ पर काम करते थे कपिल शर्मा, 10 अनकही-अनसुनी बातें

Sun, 02 Apr 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Written by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 10
कपिल शर्मा के जीवन की 10 बड़ी बातें - फोटो : File Photo
शायद आज किसी को यकीं न हो कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा कभी लेकल पीसीओ पर काम करते थे, लेकिन ये सच है। जानिए कपिल के जीवन से जुड़ी 10 खास बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल शर्मा को लोग एक कॉमेडियन के तौर पर जानते है लेकिन वो एक अच्छे अभिनेता, टीवी होस्ट और निर्माता भी है क्योंकि कपिल ने बहुत से फिल्म फेस्टिवल को भी होस्ट किया है। 
विज्ञापन

3 of 10
Kapil Sharma
कपिल शर्मा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ है। कपिल के पिता पंजाब पुलिस डिपार्टमेंट में हेड कांस्टेबल थे और माता जनक रानी एक गृहणी है। 

4 of 10
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल शर्मा के पिता की मौत कैंसर की वजह से 2004 में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई। कपिल ने अपनी पढ़ाई भी पंजाब के अमृतसर के कॉलेज में की है। कपिल के साथ पढ़ने वाले कुछ दोस्त आज भी उनके साथ ताम करते है।
विज्ञापन

5 of 10
Kapil Sharma
कपिल ने MH वन पर 'हसदे हसांदे रहो कॉमेडी शो' में काम किया इसके बाद इन्हें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अपना पहला ब्रेक मिला। ये उन नौ रियलिटी टीवी शो में से एक है जिनको कपिल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : File Photo
कपिल शर्मा 2007 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो के विजेता बने जिसमे इन्होंने 10 लाख की पुरस्कार राशि जीती। इसके बाद कपिल ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर कॉमेडी सर्कस में भाग लिया। कपिल ने इसके सारे छः सीजन जीते। कपिल शर्मा डांस रियलिटी शो झलक दिख लाजा सीजन 6 होस्ट भी कर चुके हैं और इन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां भी होस्ट किया। शर्मा ने उस्तादों के उस्ताद नामक शो में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

7 of 10
kapil sharma
2013 में कपिल शर्मा ने अपने प्रोडक्शन बैनर K9 प्रोडक्शन के अंतर्गत अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लांच किया जो एक बहुत बड़ा हिट साबित हुआ। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल भारत का सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी शो रहा। इसके बाद आज कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा' नामक शो करते है।

8 of 10
कॉमेडियन कपिल शर्मा
लोक सभा चुनाव 2014 में इन्हें दिल्ली चुनाव आयोग के द्वारा दिल्ली का ब्रांड अम्बेसेडर बनाया गया। शर्मा ने 60वे फ़िल्म फेयर अवार्ड को करन जौहर के साथ को-होस्ट के रूप में होस्ट किया। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2014के चौथे सीजन में ये एक प्रेसेंटर थे। कपिल बैंक चोर नामक यशराज फिल्म्स की फ़िल्म से अपना फिल्मिंग डेब्यू करने वाले थे लेकिन बाद में इन्होंने ये फ़िल्म छोड़ दी।

9 of 10
कप‌िल शर्मा
शर्मा मुम्बई में रहते हैं। कपिल एक पशु प्रेमी हैं और ये जीवों के साथ मानवीय व्यवहार का समर्थन करते हैं। इन्होंने एक सेवानिवृत्त और छोड़े गए कुत्ते ज़ंजीर को गोद लिया है। इनकी व्यंग्य शैली हाज़िर जवाब और आशु-विनोद की है, यानि जो अवस्था हो उसी स्थान पर उसी संदर्भ में कोई मज़ाक करना।
विज्ञापन

10 of 10
कपिल शर्मा
टेलीविज़न
2007 द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 (स्वयं)
2011-12 स्टार या रॉकस्टार (स्वयं)
2010-13 कॉमेडी सर्कस (स्वयं)
2013 झलक दिख ला जा 6 (होस्ट)
2013–2016कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (स्वयं)
2014 कौन बनेगा करोड़पति 8 (अतिथि)
2016 द कपिल शर्मा शो (प्रस्तोता)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें