फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉ. गुलाटी' ने खोला 'गुत्थी' की फिटनेस का राज, अब नए किरदार में नजर आएंगे, फैन्स होंगे निराश

Sat, 28 Dec 2019 12:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. गुलाटी, गुत्थी - फोटो : फाइल फोटो
मशहूर डॉ. गुलाटी ने गुत्थी की फिटनेस और लुक का राज खोला है। वहीं उन्होंने एक नए शो को लेकर भी जानकारी दी, जिसे सुनकर उनके फैन्स निराश हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
सुनील ग्रोवर को गुत्थी और डॉ. गुलाटी के किरदार में लोग काफी मिस करते हैं, यही कारण है कि सुनील ग्रोवर अब जल्दी ही पर्दे पर नजर आएंगे, वो भी एकदम संजीदा कैरेक्टर में। ऐसे में उनकी कॉमेडी के फैन निराश हो सकते हैं। दरअसल, सुनील ग्रोवर अब एक वेब सीरीज करने जा रहे हैं। इसमें उनका किरदार कॉमेडियन से हटकर है और उनका यह रूप लोगों को उनके ज्यादा नजदीक ले आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
सुनील ग्रोवर होटल माउंट व्यू चंडीगढ़ स्थित हॉक्स वेलनेस क्लब में आए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा कि कॉमेडी उनके रग रग में बसी है, पर उनको अब एक वेब सीरीज का ऑफर आया और उन्हें रोल के बारे में बताया गया तो उनको लगा अब कुछ नया करना चाहिए। इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने फिटनेस और स्वस्थ रहने पर भी खुलकर बात की और कुछ टिप्स भी दिए।

4 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
सुनील ग्रोवर फिटनेस को खुश रहने के साथ जोड़ते हैं। खुशी तभी मिलती है, जब इंसान हंसता रहता है। सुनील ग्रोवर ने कहा कि टेंशन बीमारी की अहम वजह है, यदि कोई खुश रहता है तो समझो कि वह पूरी तरह से फिट है। जब भी वह जिम में जाते हैं तो उनको नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है। वह उनके साथ गॉसिप करते हैं और हंसते रहते हैं। क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि गॉसिप भी एक प्रकार की एक्सरसाइज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
सुनील ग्रोवर ने कहा कि जिम में एक्सरसाइज करना तो अच्छी बात है, लेकिन वेट ट्रेनिंग से ज्यादा अच्छा उनको लोगों के साथ बातें करना लगता है। उनको अलग-अलग तरह की बातें करना और अलग-अलग प्रकार की ड्रेस पहनने के साथ उल्टी सीधी हरकतें करना भी अच्छा लगता है। सुनील ग्रोवर ने कहा कि चंडीगढ़ उनको सबसे अच्छा लगता है। उनका काफी समय यहां गुजरा है। इस सिटी ने उनको एक मंच दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें