फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, स्वच्छता अभियान के लिए अधिकारियों ने थाम ली झाड़ू

Sat, 09 Jan 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
दरअसल एडवाइजर विजय कुमार देव ने सेक्टर-17 में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर सेक्टर-17 में सांकेतिक सफाई की। उनके साथ मेयर पूनम शर्मा, नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद सहित सेक्टर-17 के  दुकानदार भी साथ थे। यह विशेष सफाई अभियान एक सप्ताह तक शहर के विभिन्न हिस्सों में चलेगा। एडवाइजर ने शहर के सभी लोगों अभियान में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

देख‌िए, स्वच्छता अभियान के लिए अधिकारियों ने थाम ली झाड़ू

2 of 5
इस मौके पर लोगों ने एडवाइजर से शिकायत की कि प्लाजा के दूसरे फेज में विकास काम नहीं कराया गया है। दुकानदार योगेश बंसल ने कहा कि उनके शोरूम के पास बहुत गंदगी है। उन्होंने मौका देखने की फरियाद की। एडवाइजर उधर जाने लगे लेकिन चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने कहा कि सफाई हो जाएगी इस पर एडवाइजर रुक गए।

विज्ञापन

देख‌िए, स्वच्छता अभियान के लिए अधिकारियों ने थाम ली झाड़ू

3 of 5
वीरेंद्र गुलेरिया ने सलाह दी कि प्लाजा में लगे फाउंटेन को दूसरे फेज में लगाना चाहिए ताकि ग्राहक आगे भी जा सकें। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियन भी चलाया गया। एडवाइजर ने कहा कि यह अभियान रिफ्रेसर कोर्स की तरह है। सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे शहर को सफाई में नंबर वन बनाकर रखें।

देख‌िए, स्वच्छता अभियान के लिए अधिकारियों ने थाम ली झाड़ू

4 of 5
डीपीआई स्कूल ने आश्वस्त किया कि स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशना के तहत कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। ग्रामीण विकास की डायरेक्टर ने सुनिश्चित किया कि पंचायतों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी विभागों के प्रमुखों ने इस अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही। प्लाजा में एडवाइजर अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई पर निकले। उनके साथ नगर निगम के अधिकारियों के साथ साथ मेयर, सफाई कर्मचारी व दुकानदार  एडवाइजर के साथ कदम से कदम मिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देख‌िए, स्वच्छता अभियान के लिए अधिकारियों ने थाम ली झाड़ू

5 of 5
सफाई अभियान में पहुंचे लोग एडवाइजर के साथ कूड़ा और गंदगी ढूंढते रहे ताकि सफाई कर सकें। लेकिन सुबह बड़ी संख्या में लगे सफाई कर्मचारियों ने पहले से ही सफाई कर दी थी। एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा कि यह सांकेतिक सफाई अभियान है। इसकी शुरुआत से शहर के आम नागरिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें