पंजाब के संगरूर में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में रोष प्रदर्शन करने के बाद डीसी का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस से हाथापाई पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
2 of 5
पुलिस प्रशासन ने सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा, किसान सेल के जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा बीरकलां, बलवीर कौर, हरबंस लाल सहित करीब पांच दर्जन कांग्रेसियों को गाड़ियों में भरकर थाना सिटी में बंद कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस से हाथापाई पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
3 of 5
भड़के कांग्रेसियों ने थाने का घेराव करके हलका विधायक और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते गिरफ्तार कांग्रेसियों को रिहा रिहा करने की मांग की। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने कांग्रेसियों को तुरंत रिहा कर दिया।
पंजाब पुलिस से हाथापाई पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
4 of 5
हलका विधायक की कथित दखलअंदाजी कारण विधान सभा संगरूर के गरीबों को अभी तक नीले कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, जिन्हें जारी करवाने के लिए कांग्रेस की तरफ से रोष प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ रहा है।