फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व संपन्न: चंडीगढ़ में व्रतियों ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य, रात से ही जुटने लगी थी भीड़... Photos

Tue, 28 Oct 2025 07:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर 42 के न्यू लेक के अलावा, मलोया गांव स्थित सरोवर, मलोया कालोनी, स्माल फ्लैट, धनास, बहलना, रायपुरखुर्द, दड़वा, हल्लोमाजरा, रामदरबार, सेक्टर 47 में व्रतियों ने अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
1 of 4
चंडीगढ़ में छठ महापर्व संपन्न - फोटो : अमर उजाला
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सोमवार देर रात से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। 

विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 42 के न्यू लेक के अलावा, मलोया गांव स्थित सरोवर, मलोया कालोनी, स्माल फ्लैट, धनास, बहलना, रायपुरखुर्द, दड़वा, हल्लोमाजरा, रामदरबार, सेक्टर 47, पीयू कैंपस सहित गांव और कलोनियों में महापर्व पर व्रतियों ने अर्घ्य प्रदान किया। 
विज्ञापन

3 of 4
चंडीगढ़ में छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
व्रती अपने परिवार के साथ छठ घाटों पर पहुंची। सभी छठ घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। छठ घाटों पर वंदनवार लगाया गया। सेक्टर 42 के न्यू पर व्रती अपने परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचने का सिलसिला देर रात से ही शुरू हो गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
चंडीगढ़ में छठ महापर्व - फोटो : संवाद
लोग पैदल चल रहे थे। छठ के गीत गाते हुए आ रहे थे। छठ व्रतियों के स्वागत के लिए पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, बिहार परिषद, पूर्वांचल युवा सेवा समिति ने पंडाल सजाया। कई व्रती साष्टांग दंडवत करते हुए छठ घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें