फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े जू का हाल, गर्मी इन्हें भी लगती है, देखिए तस्वीरें

Mon, 09 May 2016 11:50 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
एशिया के सबसे बड़े जू का हाल देखिए। यहां रहने वालों को भी गरमी लगती है। यहां रहने वाले भी प्यास से बेहाल होते हैं। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
मई का महीना। 44 डिग्री तापमान। गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू की मार से  सिर्फ इंसान ही नहीं छतबीड़ जू के जानवर भी बेहाल हैं। उसपर वन विभाग के  मुलाजिमों की लापरवाही की वजह से इन जानवरों के निवास स्थान पर पानी किल्लत ने इन्हें और ज्यादा व्याकुल कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
इंसान के पास जुबान है, वह अपनी हर परेशानी दूसरे से सांझा कर सकता है, लेकिन जू में कैद इन सैकड़ों बेजुबान जानवरों का क्या। ये अपनी परेशानी कैसे और किससे बया करें। विभाग की ओर से  जू में जानवरों को पानी पीने के लिए सीमेंट के टब बनावाए गए हैं।

4 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को जू का जायजा लिया तो टीम को वन्यप्राणियों के बेड़े  में बनाए गए पानी के अधिकतर टब के सूखे मिले। प्यास से परेशान जानवर  व्याकुल होकर अपने बेड़े में इधर उधर चक्कर लगा रहे थे। वहीं विभाग द्वारा जू में बने कुछ टब्स में पानी तो डाल दिया जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में पानी इतना गर्म हो जाता है कि वन्य प्राणी टब में मुंह लगाना भी  मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन

5 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
नतीजतन, वन्य प्राणियों को पूरे दिन प्यास की वजह से  परेशान होना पड़ता। यहां आने वाले सैलानियों का कहना है कि जहां पर जानवरों  के लिए पानी का टब बनाया गया है, वहां छांव होना चाहिए और हमेशा ध्यान  रखना चाहिए कि टब में पानी है या नहीं।  इससे वन्य प्राणियों को गर्मी में  काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
छतबीड़ जू के जानवरों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए वन विभाग द्वारा कूलर और  टाट की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन कई जानवरों बेड़े में बनाए गए पानी  के टब खाली होने की वजह से जानवरों की गर्मी में प्यार की वजह से फजीहत हो  रही है। वन विभाग ने जगह जगह जानवरों के लिए पानी के फब्बारें भी लगवाए  हैं, जानवरों के बेड़े में पानी भी है, लेकिन कई जगह पानी तक नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्मी के मौसम में छतबीड़ जू के जानवरों का हाल - फोटो : अमर उजाला
छतबीड़ जू में करीब दस जानवरों के बड़े में बनाए गए पानी के टब खाली थे। इनमें  हाथी, लैपर्ड, पैंथर, भैंस, हॉग डियर, जंगली बिल्ली सहित अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें