फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूं लगा जैसे चंडीगढ़ की सड़कों पर समंदर उतर आया हो...

Fri, 28 Jul 2017 01:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 10
Chandigarh Rain
चंडीगढ़ में मानसून की पहली बरसात हुई। इस बरसात के बाद यूं लगा जैसे सड़कों पर समंदर उतर आया हो...
विज्ञापन

2 of 10
Chandigarh Rain
मानसून की दस्तक के 15 दिन बाद वीरवार को सावन की झड़ी लग गई। पांच घंटे तक  लगातार बारिश हुई। करीब 11 साल बाद ऐसी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को करीब 120.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

3 of 10
Chandigarh Rain
इससे पहले वर्ष 2006 में 26 जुलाई के दिन 142 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। साल 2005 में भी 127.8 एमएम बारिश हुई थी। वीरवार की बारिश को मिलाकर चंडीगढ़ में एक जून से लेकर अब तक  294.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि 27 जुलाई तक 365.2 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। करीब 20 फीसदी बारिश की अब भी कमी है।

4 of 10
Chandigarh Rain
वीरवार को हुई बारिश राहत के साथ आफत लेकर भी हुई। झमाझम बारिश के कारण ट्राइसिटी की अधिकतर सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही। जाम के कारण लोगों को काफी फजीहत हुई। जलजमाव के कारण वाहन रेंगते रहे। खासतौर पर दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासी परेशानी हुई। 
विज्ञापन

5 of 10
Chandigarh Rain
सेक्टर-15 की ओर से निकलने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह 8.40 से करीब 11 बजे तक सेक्टर-15 की ओर से पीजीआई चौक होकर नयागांव की सड़क पर जाम के कारण वाहन चालक आपस में उलझते रहे। इस दौरान तैनात पुलिसकर्मी चौक किनारे खड़े होकर वाहन चालकों को निर्देश देते नजर आए। 
 
विज्ञापन

6 of 10
Chandigarh Rain
सेक्टर-38-40-41 की सड़क पर गाड़ियों का लंबा जाम लगा। जलभराव के कारण बाइक और साइकिल सवार लुढ़के नजर आए। सेक्टर-45-46-47 का इंटर्नल सड़क पर गाड़ियों का जाम लगा। हल्लोमाजरा निवासी सागर ने बताया कि हल्लोमाजारा चौक, जीरकपुर-चंडीगढ़ बार्डर सहित ट्रिब्यून चौक पर सुबह जाम लगा। सेक्टर-22 निवासी सूरज ने बताया कि सेक्टर-22:23 लाइट प्वाइंट्स के साथ मार्केट एरिया में काफी जाम लगा हुआ था। 
विज्ञापन

7 of 10
Chandigarh Rain
जगह-जगह जाम
आफिस टाइम बारिश होने से शहर का ट्रैफिक थम सा गया। शहर के सबसे व्यस्तम लाइट प्वाइंट पर 25-30 मिनट तक गाड़ियां फंसी रहीं। करीब 12 बजे जाकर ट्रैफिक में थोड़ी राहत दिखी। तब तक अधिकांश ट्रैफिक निकल चुका था। सबसे लंबा जाम ट्रिब्यून चौक, जेडब्ल्यूए मैरिएट, सेक्टर 22, हाउसिंग बोर्ड और पीजीआई चौक पर जाम लगा रहा।

8 of 10
Chandigarh Rain
दमकल विभाग ने निकाला पानी
पानी भरने से दमकल विभाग के फोन बजने लगे। सेक्टर 33, 17, 9, 16 और 39 में इतना पानी भरा कि लोगों ने दमकल विभाग को फोन कर दिया। दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और पानी निकाला। सेक्टर-10 व 15 की डिवाइडिंग पर बने अंडरपास में काफी पानी भरा था। वहां पर मशीन लगाकर पानी निकाला गया।
 

9 of 10
Chandigarh Rain
बिजली की 320 शिकायतें आईं
बारिश से कई जगह आफत भी आई। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक करीब 320 बिजली की शिकायतें दर्ज र्हुईं। इनमें अधिकतर शिकायतें ट्रांसफार्मर व फीडर में गड़बड़ी, शार्ट सर्किट से संबंधित शिकायतें थीं। सेक्टर 39, 20, 49, 45, 23, खुड्डा अली शेर और मलोया पूरे दिन बिजली गुल रही।
विज्ञापन

10 of 10
Chandigarh Rain
पंचकूला में सड़क बही
नेशनल हाईवे 73 पर गांव कोट बिल्ला पंचकूला और देहरादून को जोड़ने वाली सड़क पानी में बह गई। इससे चंडीगढ़-पंचकूला से रायपुरारानी बरवाला काला आंब और नाहन देरहादून का संपर्क टूट गया। बाद में पुलिस ने चंडीगढ़ से जाने वाले ट्रैफिक को रामगढ़ से मुबारिकपुर- -डेराबस्सी-बरवाला और रायपुररानी की तरफ मोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें