बारिश क्या आई? मौसम विभाग के लिए तो नई आफत आ गई। कर्मचारी व अधिकारी परेशान हो गए, देखिए क्यों?
विज्ञापन
2 of 7
Chandigarh rain
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सोमवार को पूरे दिन मौसम विभाग के फोन घनघनाते रहे। ये फोन कॉल्स उनके थे, जिनके घर में शादियां हैं या जिन्होंने बुधवार को मोहाली में होने वाले क्रिकेट मैच की टिकट खरीदे हैं। इतने ज्यादा फोन आ गए कि मौसम विभाग के कर्मचारी व अधिकारी जवाब देते परेशान हो गए। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने मीडिया बुलेटिन जारी कर पहले बता दिया था कि 11 से 14 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 7
Chandigarh rain
- फोटो : अमर उजाला
शादियों का इनडोर इंतजाम जरूर कर लें। 12 व 13 दिसंबर को शादियां काफी हैं, जबकि क्रिकेट प्रेमी इस गफलत में थे कि कहीं उनकी टिकटों पर पानी न फिर जाए। मौसम विभाग ने बताया है कि मैच वाले दिन बारिश की 40 फीसदी संभावना है। हालांकि, उस दिन धुंध भी छा सकती है।
4 of 7
Chandigarh rain
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से गिरा तापमान
सर्दी की पहली बारिश से शहर में ठंड की शुरुआत हो गई है। रविवार के मुकाबले सोमवार के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। 14 दिसंबर तक रुक-रुक ट्राइसिटी के इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेंगी। इससे दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh rain
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह से ही चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बादल छा गए थे। काफी घने बादल थे। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही संभावना जता दी थी कि सोमवार से बारिश की शुरुआत होगी। दोपहर करीब ढाई बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। रात तक बूंदाबांदी जारी रही। कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी सूचना है, जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी नहीं हुई। हालांकि, रात तक घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh rain
- फोटो : अमर उजाला
14 को छा सकती है धुंध
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बारिश के बाद शहर में धुंध छा सकती है। दो से तीन दिन शहर में अच्छी खासी धुंध पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। इस दौरान पहाड़ों में हुई बर्फबारी का भी असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा। 18 दिसंबर के बाद दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 18 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश से अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। उसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और रात का तापमान नौ से दस डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।