फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है वर्णिका कुंडू, जानिए कौन है और क्या करती है?

Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
वर्णिका कुंडू
चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की शिकार हुई आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की ये तस्वीरें देखिए। स्टाइल काफी लग्जरी है और पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है, जानें क्या करती है।
विज्ञापन

2 of 5
वर्णिका कुंडू
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस वरिंद्र कुंडू की 29 साल की बेटी वर्णिका कुंडू का नाम इस समय हर किसी के मुंह पर है, लेकिन इससे पहले भी वह सुर्खियां बटोर चुकी है। चौंक गए जानकर, पर बता दें कि वर्णिका के नाम चंडीगढ़ की पहली महिला डीजे का खिताब है। वर्णिका दिल्‍ली-मुंबई-चंडीगढ़ में शो करती हैं और कुछ समय पहले वे शो करने के लिए मिस्र भी गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Varnika Kundu
वर्णिका की छोटी बहन दिल्‍ली में पढ़ती है। वर्णिका बताती हैं ​कि वे हमेशा से ही ऐसी नौकरी करना चाहती थीं, जिसमें पूरा दिन वे म्‍यूजिक सुन सकें। इसलिए उन्होंने डीजे बनना का फैसला किया और उनके इस फैसले को पूरे परिवार का सपोर्ट मिला। वर्णिका बताती हैं कि उनके म्यूजिक के शौक को देखते हुए पिता ने उन्‍हें बर्थडे पर ऑडियो मिक्‍सर लाकर दिया था, तब वे क्‍लास 5 में थीं।

4 of 5
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu - फोटो : File Photo
वर्णिका कुंडू ने 2010 में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की है और उनकी आदत लीक से हटकर चलने की है। वर्णिका का लक्ष्‍य अपना खुद का म्‍यूजिक तैयार करना है। इसके लिए उन्‍होंने कई ट्रैक बनाए भी हैं। आजकल वे अपने एलबम की तैयारी भी कर रही हैं। कहा जाता है कि वर्णिका रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं और खुलकर अपनी लाइफ जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
वर्णिका के दोस्तों का कहना है कि उनकी हिम्मता और बहादुरी का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि उस रात वह डर गई ​थी, लेकिन फिर भी उसने पुलिस को फोन किया। लड़कों का पकड़वाया और फिर पिता के साथ थाने पहुंची। अगले दिन मीडिया के सामने भी खुलकर बोली। हालांकि उसके चरित्र पर सवाल उठे, फिर भी वह डिगी नहीं और सवाल उठाने वालों को जवाब दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें