फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः रोने लगा विकास बराला, दो दिन में ही हो गया ये हाल देखिए

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और आशीष को जेल में अभी दो ही दिन हुए हैं कि विकास का बुरा हाल हो गया और वह रोने लगा, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
Vikas Barala
2 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद विकास बराला और आशीष को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। इस बार पुलिस ने आरोपियों का और रिमांड नहीं मांगा, इसलिए  अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। वहीं पेशी के दौरान दोनों की हालत खराब रही। विकास कोर्ट रूम में ही रोने लगा।
विज्ञापन

3 of 8
Vikas Barala
पुलिस वालों ने बताया कि इससे पहले भी कोर्ट में पेशी के दौरान विकास कांप रहा था। विकास और आशीष ने कोर्ट में गाड़ी से उतरते वक्त से लेकर वापस जाते समय पूरे वक्त मुंह छिपाए रखा। कोर्ट रूम में भी दोनों खासकर विकास ने पूरे समय मुंह पर रुमाल रख चेहरा छिपाये रखा। पुलिस टीम ने भी पूरी कोशिश की कि दोनों के चेहरे मीडियाकर्मियों के कैमरों में न आ सकें।

4 of 8
Vikas Barala
शनिवार दोपहर विकास और आशीष को अदालत में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा में लाया गया। अदालत परिसर भी सुरक्षा के घेरे में रहा। डीएसपी साउथ दीपक यादव पांच इंस्पेक्टरों, आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों और सौ के करीब पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई। डीएसपी ईस्ट दोनों आरोपियों को सेक्टर-26 पुलिस थाने से दो इंस्पेक्टरों, तीन सब इंस्पेक्टर और करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 8
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
गौरतलब है कि 4 अगस्त की रात को सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का पीछा किया। उन्होंने लड़की को रास्ते में रोककर उसकी कार का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश भी की। काफी देर तक दोनों लड़की का पीछा करते रहे। फिर वर्णिका ने पुलिस को कॉल करके बुलाया और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में विकास और आशीष नशे में धुत्त पाए गए।
विज्ञापन

6 of 8
Vikas Barala
गिरफ्तारी के अगले ही दिन विकास बराला को जमानत मिल गई। वहीं वर्णिका ने पूरा मामले को फेसबुक पर पोस्ट किया। पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा कि जिस जगह वारदात हुई, वहां 9 जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें से 5 सीसीटीवी कैमरे खराब थे। बाकी 4 सीसीटीवी कैमरों में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठे तो पुलिस को पांच जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई।
विज्ञापन

7 of 8
Vikas Barala
उसके बाद बुधवार (9 अगस्त) की सुबह आरोपी युवकों के घरों के बाहर नोटिस चिपका गए और उन्हें 11 बजे पुलिस थाने में पेश होने की हिदायत दी गई, पर वे दोपहर में पहुंचे। फिर दो घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में गैर जमानती धाराएं जोड़ दीं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहले दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 341 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने केस में गैर-जमानती धाराएं 365 और 511 भी जोड़ दी।
विज्ञापन

8 of 8
Vikas Barala
वीरवार को पहली पेश हुई और आरोपियों का दो दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की गई और क्राइम ऑफ सीन भी रिक्रिएट किया गया। हालांकि पूछताछ में विकास और आशीष पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। वे अलग अलग बयान दे रहे हैं, लेकिन पुलिस सबूत जुटाने में लगी है। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया है, ताकि मामले में और सुबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें