फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः पहली बार बोला विकास, कहा- हमें बलि का बकरा बनाया गया है

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Vikas Barala
हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में जहां पीड़िता पहले दिन से ही खुलकर बोली रही है, वहीं आरोपी विकास बराला 8 दिन बाद पहली बार बोला। जानिए क्या कहा उसने।
विज्ञापन

2 of 7
Vikas Barala
विकास बराला के वकील सूर्य प्रकाश गर्ग ने इस बात का खुलासा किया कि कोर्ट में कुछ मिनट ​उसने विकास और अशीष से बात की। वकील ने बताया कि उनका कहना है, ‘हम बेकसूर हैं और हमें केस में बलि का बकरा बनाया गया है।’ हमने कुछ नहीं किया है। हमने किसी कार का पीछा नहीं किया। हमें केस में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने भी उन्हें बलि का बकरा बनाया है।
विज्ञापन

3 of 7
Vikas Barala
वहीं एडवोकेट के अनुसार विकास के परिवार का कहना है कि पुलिस केस में निष्पक्ष जांच करे और सच सबके सामने आए। वह कानूनी प्रक्रिया का पूरा पालन करेंगे। वहीं उन्होंने दोनों की जमानत याचिका को लेकर कहा कि अभी उनके परिवार की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। उधर पुलिस का कहना है कि विकास लॉ का स्टूडेंट है, इसलिए वह हमें गुमराह कर रहा है।

4 of 7
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस रिमांड में विकास बराला और आशीष कुमार ने कई बातें कबूल की हैं। विकास बराला ने बताया कि वर्णिका को किडनैप करने जैसा उनका कोई मकसद नहीं था। साथ ही विकास और आशीष ने बताया कि वह सिर्फ लड़की की शक्ल देखना चाह रहे थे कि वह लड़की जान-पहचान की तो नहीं। इसलिए उनकी कार वर्णिका की कार के पीछे थी।
विज्ञापन

5 of 7
Vikas Barala
फिर विकास और आशीष ने बताया कि वो वर्णिका का पीछा नहीं कर रहे थे, बल्कि उस रूट पर उन्हें भी जाना था और वो इसी वजह से उस रास्ते से गुजर रहे थे, लेकिन वर्णिका को लगा कि वो अपनी सफारी कार से उसका पीछा कर रहे हैं। फिर उन्होंने कहा कि वर्णिका ने सेक्टर-7 में हमारी कार में टक्कर मार दी थी और उसने कार दौड़ा ली। यह देखकर हम भी उसके पीछे हो लिए। 
विज्ञापन

6 of 7
Vikas Barala
गौरतलब है कि 2 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद विकास बराला और आशीष को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। इस बार पुलिस ने आरोपियों का और रिमांड नहीं मांगा, इसलिए  अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। वहीं पेशी के दौरान दोनों की हालत खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vikas Barala
पुलिस वालों ने बताया कि विकास कोर्ट रूम में ही रोने लगा। इससे पहले भी कोर्ट में पेशी के दौरान विकास कांप रहा था। विकास और आशीष ने कोर्ट में गाड़ी से उतरते वक्त से लेकर वापस जाते समय पूरे वक्त मुंह छिपाए रखा। कोर्ट रूम में भी दोनों खासकर विकास ने पूरे समय मुंह पर रुमाल रख चेहरा छिपाये रखा। पुलिस टीम ने भी पूरी कोशिश की कि दोनों के चेहरे मीडियाकर्मियों के कैमरों में न आ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें