फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

Fri, 11 Sep 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ में हैं। यहां उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तस्वीरों में देखिए सभी इंतजाम।
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

2 of 13
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में 4500 जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट की सुरक्षा में पंजाब पुलिस ने 1500 करीब पुलिस जवान व अफसर तैनात किए हैं। इनमें पटियाला रेंज में आने वाले जिलों की पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

3 of 13
एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को पुलिस ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। रिहायशी इलाके में पुरुष के साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। चंडीगढ़ में पीजीआई में भी पीएम का कार्यक्रम है उसके बाद वह सेक्टर-25 में रैली करेंगे।

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

4 of 13
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मोदी मात्र 20 मिनट एयरपोर्ट पर रुकेंगे। 9.45 पर वह एयरपोर्ट कैंपस में एंटर होंगे। सुबह 9.47 बजे वह एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वह एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए सुबह 10:05 पर पीजीआई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

5 of 13
सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट पर पहले 400 लोगों का बंदोबस्त किया गया था। लेकिन अब पीएम के शेड्यूल के मुताबिक उसे घटाकर करीब 200 कर दिया है। पहले एयरपोर्ट पर टेंट लगाया जाना था। अब बाहर एक भी टेंट नहीं लगेगा। सभी लोगों का एयरपोर्ट की बिल्डिंग में ही बंदोबस्त किया है। क्योंकि पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रुकना नहीं है। वह ज्यादा समय रैली को देना चाहते हैं।
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

6 of 13
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम चंद मिनट का हो, लेकिन प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा काफी मजबूत होगा। पूरी व्यवस्था इस तरह की गई है कि कोई परिंदा भी पर न मार सके। एयरपोर्ट के पास स्थित सभी ऊंची बिल्डिंगों पर स्नाइपर्स तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्नाइपर्स को विशेष किस्म की दूरबीन व गन दी गई है। इनकी मारक क्षमता काफी दूर तक है।
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

7 of 13
एयरपोर्ट रोड पर हर दस कदम पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही संवेदनशील प्वाइंटों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। दूसरी तरफ लुधियाना, जालंधर, रोपड़ समेत कई जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व गाड़ी लिफ्ट करने व्हीकल मंगवाए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी अपनी ड्यूटी पर पूरी तैयारी से आने के लिए कहा गया है।

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

8 of 13
एयरपोर्ट कैंपस के बाहर उद्घाटन के समय करीब 400 वाहनों के पार्किंग का बंदोबस्त किया गया है। ताकि सभी वाहनों को उद्घाटन के समय एयरपोर्ट कैंपस के बाहर बने पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा सके। पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि एयरपोर्ट पर समारोह में आने आने वीआईपी की पायलट जिप्सी व अन्य वाहन एयरपोर्ट के राउंड अबाउट से आगे नहीं जाएंगे। केवल वीआईपी गाड़ियां ही आगे जाएंगी।

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

9 of 13
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ के पहले दौरे को सफल बनाने में यूटी प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मोदी और उनके साथ आने वाले मेहमानों की मेजबानी को लेकर एडवाइजर विजय कुमार देव, गृहसचिव अनुराग अग्रवाल और सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस तीन से चार मीटिंग पुलिस और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ कर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक की जिम्मेदारी एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी देख रहे हैं।

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

10 of 13
रैली ग्राउंड को तैयार करने में नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग के सभी एक्सईएन,15 से अधिक जेईई और 500 मजदूर दिनरात रैली ग्राउंड तैयार करने में जुटे हुए हैं। सेक्टर-25 रैली में 50 हजार से अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पंडाल में 20 हजार लोगों के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। पंडाल के पूरे एरिया को कवर किया गया है।

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

11 of 13
मोदी रैली को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता। प्रधानमंत्री के लिए बने पंडाल को एयर कंडीशन के अलावा आगजनी से बचाने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को पंडाल पर एक विशेष प्रकार के केमिकल का छिड़काव किया गया है, ताकि पंडाल में किसी भी तरह की आगजनी की संभावना न रहे।

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

12 of 13
प्रधानमंत्री के बिजी शेड्यूल को देखते हुए प्रशासन ने एयरपोर्ट से रैली ग्राउंड तक हैलीकॉप्टर का विकल्प भी तैयार किया था। सूत्रों के अनुसार सेक्टर-25 रैली ग्राउंड के आसपास सुरक्षित और खुली जगह नहीं मिलने के कारण इस प्रस्ताव को खारिज करना पड़ा। मोदी पीजीआई कन्वोकेशन के बाद सीधे रैली ग्राउंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मोदी के स्वागत को चंडीगढ़ तैयार, तस्वीरों में देखिए सुरक्षा इंतजाम

13 of 13
पीएम के चंडीगढ़ दौरे के लिए रेलवे भी अलर्ट हो गया है। मंडल के आदेश पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। स्टेशन पर पहले से ही 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 11 तारीख तक यात्रियों की गहनता से जांच करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें