चंडीगढ़ में बच्ची की हत्या के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के पीछे पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली थी। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ डालीं और पुलिस को पीटा। तस्वीरें।
विज्ञापन
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
2 of 20
शुक्रवार रात 9 बजे घर के बाहर खेल रही पौने चार साल की बच्ची गायब हो गई। आधे घंटे के भीतर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को सूचना दे दी गई। बच्ची के परिजन और लोग गिड़गिड़ाते रहे कि पास के जंगल में सर्च अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
3 of 20
पुलिस टस से मस नहीं हुई तो उन्होंने गुहार की कि पुलिस उन्हें टार्च दे दें तो वे खुद जंगल में जाकर ढूंढ लेंगे। पुलिसवालों ने इससे भी इंकार कर दिया और लोगों को टरकाकर रात भर चैन से सोई।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
4 of 20
सुबह बच्ची की लाश मिलने के बाद भी पुलिस अधिकारी लापरवाह पुलिसवालों पर कार्रवाई को राजी नहीं हुए और उपद्रव हो गया। बच्ची कालोनी नंबर चार की थी।
विज्ञापन
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
5 of 20
कालोनी के लोग सुबह होते ही बच्ची की तलाश में जंगल में निकल गए। सुबह छह बजे सीटीयू वर्कशाप के पास जंगल के नाले में बच्ची की लाश मिली। बच्ची का सिर दलदल में धंसा था। रेप के बाद बच्ची की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
6 of 20
शव मिलने की सूचना देने पर भी डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इसबीच घटना स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। साथ ही उनका गुस्सा भी। साढ़े सात बजे पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
7 of 20
उसके बाद अधिकारी भी पहुंचने लगे। भीड़ ने लापरवाह थाना प्रभारी को सस्पैंड करने की मांग करते हुए मौके पर धरना दे दिया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
8 of 20
दोपहर 12 बजे यानी छह घंटे तक पुलिस अधिकारी कोई फैसला नहीं कर सके और अंत में थाना प्रभारी की सस्पैंड करने की मांग को खारिज कर दी और बच्ची का शव जबरन उठाने के लिए लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस पर गुस्साये लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
9 of 20
पुलिस के रवैये और लाठीचार्ज से गुस्साये लोगों ने जंगल में ही पुलिस को घेर कर पथराव कर दिया। एक पत्थर डीआईजी एएस चीमा को पत्थर लगा। एएसपी परमिंदर सिंह की कनपटी के पास भी खून बहते दिख रहा था। भीड़ से चारों ओर से घिरा पाकर पुलिस के हाथपांव फूल गए और किसी तरह से बच्ची का शव निकाल कर जान बचाकर भाग लिए।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
10 of 20
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायत सुनने के बाद कहा कि तुम जाओ पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। एसएचओ के बारे में पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह घर पर खाना खाने गए है, जबकि पिता का आरोप है कि एसएचओ देवेंदर शर्मा थाने में ही एक कमरे में आराम कर रहे थे।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
11 of 20
बच्ची के पिता के अनुसार रात दस बजे थाने को सूचना देने के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। करीब आठ कॉल करने के बाद ही 10:45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर पुलिस व दो थाना पुलिसकर्मी आए। उन्होंने बयान दर्ज करवाने के लिए करीब डेढ़ घंटे रास्ते में रोक रखा। इस पर कालोनी के लोगों ने गुस्सा जताया तो एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
12 of 20
कालोनी के लोगों का आरोप है कि वारदात होने पर एसएचओ देवेंदर शर्मा लोगों की बात नहीं सुनते और फोन भी नहीं उठाते। पहले जब भी उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उनका एक ही जवाब था कि जब डीएसपी बन जाऊंगा तभी फोन उठाऊंगा।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
13 of 20
चंडीगढ़ में आज 4 वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद भड़के परिजनों ने एसएसपी पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठियां चलाईं तो लोग और भड़क गए। देखिए, तस्वीरें। -सभी फोटो: अजय वर्मा
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
14 of 20
इससे पहले विरोध कर रहे मृतका बच्ची के परिजनों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। पुलिस ने मृतका पक्ष के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बनाहै। करीब 500 पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
15 of 20
घटना में एसएसपी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एसएसपी के कमांडो घायल हो गए। पथराव करने के बाद मृतक बच्ची के पक्ष के लोग फरार हो गए। वे कॉलोनी नंबर 4 के लाइट प्वांइट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
16 of 20
मामला, सुबह चंडीगढ़ में 4 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद शुरू हुआ। बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया। बच्ची का शव नग्न हालत में मिला। हालात बता रहे थे कि बच्ची को मारने से पहले रेप किया गया।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
17 of 20
मामला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का है। बच्ची के परिजनों ने कहा था कि बच्ची रात 9 बजे से लापता था। कोई उसे बहलाकर ले गया। रात को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी गई थी। जंगल में सर्च अभियान चलाने को भी कहा गया, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
18 of 20
आज सवेरे 6 बजे कॉलोनी के किसी व्यक्ति ने जंगल में बच्ची का शव पड़े देखा। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलने के दो घंटे बाद पहुंची। डीआईजी भी 6 घंटे बाद पहुंचे। परिजन पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
19 of 20
इससे पहले विरोध कर रहे मृतका बच्ची के परिजनों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। पुलिस ने मृतका पक्ष के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया हुआ है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। करीब 500 पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
PICS: खौफ में रही खाकी, लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
20 of 20
फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। करीब 500 पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। बच्ची के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसएसपी पर पथराव किया। घटना में एसएसपी की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एसएसपी के कमांडो घायल हो गए।